फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Not Anurag-Arun, this time the new face will be the president of HPCA

HPCA: आरपी सिंह बने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के नए अध्यक्ष, अमिताभ उपाध्यक्ष

Sat, 29 Oct 2022 07:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Oct 2022 07:09 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में अध्यक्ष और कार्यकारिणी के चुनाव में एचपीसीए के पूर्व उपाध्यक्ष आरपी सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उनके खिलाफ किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा। आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने उनके नाम का प्रस्ताव दिया।

विज्ञापन
Not Anurag-Arun, this time the new face will be the president of HPCA
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) को करीब 22 साल बाद शनिवार को नया अध्यक्ष मिल गया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में अध्यक्ष और कार्यकारिणी के चुनाव में एचपीसीए के पूर्व उपाध्यक्ष आरपी सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उनके खिलाफ किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा। आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने उनके नाम का प्रस्ताव दिया। अध्यक्ष के अलावा कार्यकारिणी भी निर्विरोध चुनी गई। कुल सात पदों के चुनाव के लिए सात प्रत्याशियों ने ही नामांकन पत्र भरे थे। कार्यकारिणी में अमिताभ शर्मा उपाध्यक्ष, अवनीश परमार सचिव, विक्रम सिंह कोषाध्यक्ष और विशाल शर्मा संयुक्त सचिव बने। इसके अलावा अप्रैक्स काउंसिल के सदस्यों में मनुज शर्मा और चंद्रशेखर मेहता को चुना गया।

विज्ञापन


गौर हो कि पिछले 22 वर्षों में 16 साल लगातार अनुराग ठाकुर अध्यक्ष रहे। 2017 से 2019 तक वर्किंग कमेटी के पास एचपीसीए की कमान रही। 2019 में अरुण धूमल अध्यक्ष बने, लेकिन बीसीसीआई में जाने पर उन्होंने एक सप्ताह बाद ही अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। तब से अध्यक्ष पद खाली चल रहा था। नए अध्यक्ष बने आरपी सिंह ने कहा कि अनुुराग ठाकुर और अरुण धूमल ने प्रदेश क्रिकेट को नई राह दिखाई है। आज प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आगे भी प्रदेश क्रिकेट को बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा। 
विज्ञापन


चुनाव में कब क्या हुआ
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में मुख्य चुनाव अधिकारी पूर्व आईएएस अफसर मनीषा नंदा की देखरेख में चुनाव का आयोजन हुआ। सुबह 11:00 बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। दो बजे तक सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र ही दाखिल हुआ। इससे पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

एचपीसीए की नई कार्यकारिणी में अपैक्स काउंसिल मेंबर बने मनुज 

 हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) की नई कार्यकारिणी में चंबा के मनुज शर्मा को अपैक्स काउंसिल मेंबर बनाया गया है। इससे पहले मनुज पूर्व शर्मा कई महत्वपूर्ण पदों पर करीब 10 वर्ष तक सेवाएं दे चुके हैं। मनुज सात वर्ष तक एचपीसीए के ऑपरेशन मैनेजर रहे। चार वर्ष तक टीम इंडिया-ए व अंडर-19 के लॉजिस्टिक मैनेजर रहे। दो वर्ल्ड कप व तीन बार एशिया कप में टीम इंडिया का हिस्सा रहे। टीम इंडिया का हिस्सा रहते ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और श्रीलंका के दौरे पर सेवाएं दे चुके हैं। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल मैचों के सफल आयोजन में भी वह बतौर प्रबंधक योगदान दे चुके हैं। वह अंडर-19 टीम का हिस्सा रहते हुए नॉर्थ जोन खेलने के साथ टीम के कप्तान भी रहे हैं। रणजी वनडे टीम और इंटर यूनिवर्सिटी टीम का हिस्सा रहे हैं। जिला क्रिकेट संघ चंबा के संयोजक भी हैं। 

खेल और कला क्षेत्र में बनाई अलग पहचान
मनुज ने खेल और कला क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है। चंबा रुमाल, चंबा थाल को नई पहचान दिलाने सहित पर्यटन की दृष्टि से कार्य कर रही नाट ऑन मैप संस्था के सह संस्थापक हैं। उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन सेवाएं देने पर कई अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिले हैं। मनुज के अपैक्स काउंसिल मेंबर बनने पर जिला क्रिकेट संघ के सदस्यों कुलदीप, हरमीत भटियानी, विनोद, हमीद खान, किशन, अमित, याकूब, गौरव बख्शी, संजय अवस्थी, देवेंद्र दियोड़, मंगलेश शर्मा, दिनेश, अंकित अरोड़ा, सुनील, मिथुन, तिलक, नितिज्ञ और अशोक ने शुभकामनाएं दी हैं। एचपीसीए के मेंटर अनुराग ठाकुर, आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल सहित एचपीसीए का भी आभार जताया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed