{"_id":"5f045a5b8ebc3e4326356e2e","slug":"no-place-for-factionalism-in-congress-rajni-patil","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में धड़ेबाजी के लिए जगह नहीं: पाटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में धड़ेबाजी के लिए जगह नहीं: पाटिल
Tue, 07 Jul 2020 04:50 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 Jul 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकमान ने हिमाचल कांग्रेस में चल रही गुटबाजी और बयानबाजी पर नोटिस लिया है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कोई भी पार्टी नेता अपनी बात मीडिया के माध्यम से नहीं रखेगा। इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है। बीते कुछ समय से पार्टी नेता मीडिया के माध्यम से आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस के लिए अनुशासन सर्वोपरि है। सभी नेता निर्धारित लक्ष्मण रेखा के अंदर रहे और भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ें।
विज्ञापन
कांग्रेस हाईकमान स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पार्टी में धड़ेबाजी के लिए कोई जगह नहीं होगी। हमारा प्रयास हमेशा जोड़ने का रहा है। इस नीति पर ही काम करना होगा। उन्होंने दलील दी कि हिमाचल की भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम हो गई है। लोगों का सरकार से मोह भंग हो चुका है। ख़ास तौर पर कोरोना काल में सरकार जनता की मदद करने में विफल हो गई है। भाजपा सरकार चुनावी वायदे पूरे नहीं कर पाई है। राष्ट्रीय राजमार्ग बने नहीं, इन्वेस्टर मीट कागजी है और कर्ज बढ़ रहा है।
विज्ञापन