फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   No matter how big a leader will be, indiscipline will not be tolerated: Kashyap

कितना बड़ा भी नेता होगा, बर्दाश्त नहीं होगी अनुशासनहीनता: कश्यप

Sat, 31 Oct 2020 09:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 31 Oct 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
No matter how big a leader will be, indiscipline will not be tolerated: Kashyap
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कितना भी बड़ा नेता होगा, अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। शनिवार को दिए इस बयान से उन्होंने बड़े नेताओं के बीच चल रही धींगामुश्ती की ओर भी इशारा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। यहां किसी भी तरह की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कश्यप ने एक दिन पहले शुक्रवार को ज्वालामुखी मंडल भाजपा की कार्यकारिणी को भंग किया है। उन्होंने कहा कि मीडिया में पिछले कुछ दिनों से पार्टी के कई पदाधिकारी गलत बयानबाजी कर रहे थे।

विज्ञापन


मीडिया में नियमों के विरुद्ध जो लोग जाएंगे, उन पर कार्रवाई होगी। सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। इस पार्टी में किसी भी तरह की गलत गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश में कुछ नेताओं की ओर से एक-दूसरे के क्षेत्रों में हस्तक्षेप करने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि इसे देखा जा रहा है। इस मसले का मिल-बैठकर सुलझा दिया जाएगा। कश्यप बोले, विस्तार योजना के तहत पार्टी की डिजिटाइजेशन की गतिविधि को पूरा कर लिया गया है। इसे सफलता से पूर्ण किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed