फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   nitin Gadkari inaugurated and laid the foundation stone of 6155 crore road projects, also remembers Atal bihari

हिमाचल में 15 हजार करोड़ से बनेंगी 491 किमी सड़कें व पुल, गडकरी ने की घोषणा, अटल को भी किया याद

Thu, 24 Jun 2021 09:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Jun 2021 09:41 PM IST
सार


हिमाचल प्रदेश के कुल्लू दौरे पर आए केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को करोड़ाें रुपये की सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण व आधारशिलाएं रखीं।

विज्ञापन
nitin Gadkari inaugurated and laid the foundation stone of 6155 crore road projects, also remembers Atal bihari
नितिन गडकरी ने सड़क परियोजनाएं जनता को समर्पित की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को वर्ष 2021-22 के लिए प्रदेश में 15000 करोड़ के 21 कार्य अवार्ड करने की घोषणा की। इसमें 491 किमी सड़कें और पुलों का निर्माण हुआ। कहा कि कैथलीघाटी से ढली मार्ग पर शिमला बाईपास का 28 किलोमीटर लंबे फोरलेन का निर्माण होगा। इस पर 3000 करोड़ खर्च होंगे। सिउन से इच्छीखास होकर परौर 50 किमी का कार्य 2021 तक शुरू होगा। इस पर 2300 करोड़ खर्च होंगे। पिंजौर बाईपास नालागढ़ फोरलेन सड़क का कार्य वर्ष 2021 में शुरू होगा। पधर से मंडी 17 किमी फोरलेन सड़क का कार्य मार्च 2022 तक शुरू होगा। परौर से चौंतड़ा तक 32 किमी सड़क जिसमें 1400 करोड़ खर्च होंगे।

विज्ञापन


शिमला से शालाघाट 18 किलोमीटर सड़क चौड़ा करने का कार्य 2022 तक पूरा होगा। इस पर 1100 और चौंतड़ा से पधर तक 32 किमी सड़क में 950 करोड़ खर्च होंगे। हमीरपुर-करनाहल-मंडी तक 109 किमी टू लेन सड़क पर दो हजार करोड़ खर्च होंगे। काजा-लोसर, बातल-ग्रांफू तक 148 किलोमीटर इंटरमीडिएट लाइन साढ़े पांच मीटर बनाई जाएगी। ज्वालामुखी से भांवड़ 19 किमी और सुंदरनगर बाईपास का कार्य सितंबर 2021 में शुरू होगा। पांवटा-स्नेह 100 किमी सड़क का कार्य जून 2022 तक शुरू होगा। पिंजौर-स्वारघाट मार्ग पर छह पुलों का निर्माण नवंबर 2021 तक शुरू हेगा। मारकंडा में 32 करोड़ से ब्रिज का निर्माण करने के साथ गगरेट पंजाब सीमा नादौन तक क्रैश बैरियर लगाना भी मंजूर हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन कार्यों के लिए भूमि अधिग्रहण की व्यवस्था और फॉरेस्ट क्लीरेंस की प्रक्रिया को पूरा करें। 
विज्ञापन


मनाली से गडकरी ने अटल को किया याद
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पीएमजीएसवाई से प्रदेश में सड़कें बनने का जिक्र किया। अटल बिहारी वाजपेयी जब प्रधानमंत्री थे तो मैं महाराष्ट्र की पीडब्ल्यूडी मंत्री था। मुंबई में मेरे कामों को देखकर ग्रामीण विकास मंत्री सुंदर लाल पटवा मेरे पीछे पड़ गए। मुझे अटल से उन्होंने मिलवाया और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें बनाने का एक प्रोजेक्ट सौंपा। उसके बाद मेरी अध्यक्षता में कमेटी बनी और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना लाए, जो आज पूरे देश में लागू है। अटल के समय सवा चार लाख गांवों में सड़कें पहुंचाईं। इस योजना बनाने का मुझे सौभाग्य मिला। सड़कों के कारण ही आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल की याद आई। मैं उन्हें स्मरण करता हूं। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर जब अध्यक्ष थे तो मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष था। उस समय से जानता हूं। ये बहुत ही शालीन, विनम्र और काम के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि जो बातें मैंने उनको बताई हैं उन पर नीति बनाकर उन पर काम करेंगे। हम भी उनका पूरा सहयोग करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed