फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   NITI Aayog appreciated the efforts of Chief Minister Sukhwinder Sukhu on efficient management of disaster

Shimla News: नीति आयोग ने आपदा में कुशल प्रबंधन पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू के प्रयास सराहे

Thu, 24 Aug 2023 06:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Aug 2023 06:40 PM IST
सार

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन के. बेरी ने एक पत्र के माध्यम से राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की सराहना की। 

विज्ञापन
NITI Aayog appreciated the efforts of Chief Minister Sukhwinder Sukhu on efficient management of disaster
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व बैंक के बाद अब नीति आयोग ने आपदा की इस घड़ी में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल प्रबंधन की प्रशंसा की है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन के. बेरी ने एक पत्र के माध्यम से राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की सराहना की।

विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश सरकार, आपदा प्रबंधन टीमों सहित अन्य सभी हितधारक जरूरतमंदों को राहत प्रदान करने के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। नीति आयोग इस चुनौतीपूर्ण समय में राज्य को हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


बेरी ने कहा है कि राज्य में भीषण त्रासदी की घटनाएं चौंकाने वाली हैं। इस कारण राज्य में कृषि, समग्र आजीविका और आधारभूत अधोसंरचना को भारी क्षति हुई है। आपदा की गंभीरता को देखते हुए नीति आयोग संकट के इस समय में हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ दृढ़ता के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में अब तक 12,000 करोड़ का नुकसान
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नीति आयोग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयोग के प्रोत्साहन से राज्य सरकार को ओर अधिक तत्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। कहा कि राज्य को इस वर्ष बरसात के दौरान अभी तक 12,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।


प्रदेश सरकार सभी प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से प्रदेश एक बार दोबारा इस चुनौतीपूर्ण स्थिति से पार पाते हुए एकजुट होकर उबरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed