{"_id":"64231941c2976d421b0401b8","slug":"nit-student-clash-case-latest-update-preliminary-investigation-report-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: एनआईटी में मारपीट के दौरान विद्यार्थियों के नशे में होने की आशंका, प्रारंभिक जांच में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: एनआईटी में मारपीट के दौरान विद्यार्थियों के नशे में होने की आशंका, प्रारंभिक जांच में खुलासा
Tue, 28 Mar 2023 10:14 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 Mar 2023 10:14 PM IST
सार
शराब का सेवन संस्थान के भीतर हुआ या बाहर, यह भी जांच का विषय है। मगर प्रदेश के एकमात्र एनआईटी हमीरपुर में इस तरह के मामलों ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।
विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनआईटी हमीरपुर में विद्यार्थियों में हुई मारपीट के मामले की तीसरे दिन भी जांच जारी रही। मंगलवार को भी तीन दर्जन विद्यार्थियों को अलग-अलग पूछताछ के लिए कमेटी ने बुलाया और उनके बयान कलमबद्ध किए गए। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के साथ मारपीट किए जाने से स्पष्ट हो गया है कि यह रैगिंग का मामला नहीं है। वहीं, प्रारंभिक जांच में घटना के दौरान कुछ विद्यार्थियों के शराब के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
शराब का सेवन संस्थान के भीतर हुआ या बाहर, यह भी जांच का विषय है। मगर प्रदेश के एकमात्र एनआईटी हमीरपुर में इस तरह के मामलों ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। उधर, मारपीट की घटना को तीन दिन बीत चुके हैं। ऐसे में मेडिकल रिपोर्ट में अब शराब की पुष्टि होना मुश्किल है। इससे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में भी मुश्किल होगी। वहीं, कमेटी ने संस्थान प्रमुख से जांच के लिए और समय मांगा है।
विज्ञापन
उधर, एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी ने कहा कि अभी तक कमेटी मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने में थोड़ा समय लगेगा और उसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, ताकि किसी निर्दोष विद्यार्थी को कार्रवाई का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन