फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Nishad Kumar said - There is no greater happiness than the fans making us sit on their heads and eyes.

Una News: निषाद कुमार बोले- प्रशंसक सिर-आंखों पर बैठाते हैं, इससे बड़ी खुशी कोई नहीं

Mon, 06 Nov 2023 08:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Nov 2023 08:15 PM IST
सार

 पैरा एशियन गेम्स में नए एशियन गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक विजेता निषाद कुमार का सोमवार को उनके गृह क्षेत्र अंब में जोरदार स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
Nishad Kumar said - There is no greater happiness than the fans making us sit on their heads and eyes.
स्वर्ण पदक विजेता निषाद कुमार का भव्य स्वागत। - फोटो : संवाद

विस्तार

हांग्जो चीन में पैरा एशियन गेम्स में नए एशियन गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक विजेता निषाद कुमार का सोमवार को उनके गृह क्षेत्र अंब में जोरदार स्वागत किया गया। अंब में चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने इनका स्वागत किया। अंब पहुंचने पर निषाद कुमार के पिता रछपाल सिंह, माता पुष्पा देवी और बहन रमा कुमारी ने भी मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया। इसके साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष इंदू धीमान ने भी निषाद कुमार को उपलब्धि के लिए बधाई दी। निषाद के नागरिक अभिनंदन के बाद सब उनके निवास बदाऊं पहुंचे।

विज्ञापन


इस अवसर पर एसडीएम अंब डॉ. विवेक महाजन, तहसीलदार, नायब तहसीलदार कमलेश कुमार प्रशासन की तरफ से स्वागत में शामिल रहे। इस मौके पर निषाद कुमार ने कहा कि पैरा एशियन गेम्स के लिए उन्होंने देश-विदेश के प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत की। जिसका नतीजा उन्हें मिला। निषाद ने कहा कि अपने देश के साथ क्षेत्र का नाम रोशन करना हर किसी का सपना होता है। जीत के बाद जब लोग उन्हें सिर आंखों पर बैठाते हैं, उससे सुखद कुछ नहीं होता। इध, मैहतपुर में निषाद के स्वागत के लिए खेल विभाग के अधिकारी पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed