{"_id":"5e7378778ebc3e711a36bca9","slug":"nios-regional-center-postponed-all-examinations-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में एनआईओएस के क्षेत्रीय केंद्र ने स्थगित कीं सभी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में एनआईओएस के क्षेत्रीय केंद्र ने स्थगित कीं सभी परीक्षाएं
Thu, 19 Mar 2020 07:19 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Mar 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला ने कोरोना वायरस के चलते 19 से 31 मार्च तक होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। क्षेत्रीय केंद्र की निदेशक डॉ. रचना भाटिया ने कहा कि एनआईओएस ने दसवीं और जमा दो कक्षा की प्रयोग परीक्षाएं स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
इसके अलावा जब चाहे तब परीक्षा में 24 से 31 मार्च तक होने वाली परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। 31 मार्च के बाद परिस्थितियों के आकलन के पश्चात ही नई तिथियां निर्धारित की जाएगी। उन्होंने कहा कि नई तिथियों के बारे में एनआईओएस की वेबसाइड पर डिटेल डाली जाएगी।
विज्ञापन