फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Nine BJP MLAs responded to the notice and said, the Speaker cannot take the decision himself.

Himachal News: भाजपा के नौ विधायकों ने नोटिस का दिया जवाब, बोले-विस अध्यक्ष खुद नहीं ले सकते फैसला

Mon, 18 Mar 2024 08:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Mar 2024 08:36 PM IST
सार

भाजपा विधायकों ने जवाब में कहा कि जब सदन की बैठक से 15 सदस्यों को निलंबित किया जा चुका था तो दोबारा से नौ विधायकों को नोटिस भेजने का कोई औचित्य नहीं है।

विज्ञापन
Nine BJP MLAs responded to the notice and said, the Speaker cannot take the decision himself.
भाजपा विधायक दल की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के नौ विधायकों ने राज्य विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को सोमवार को नोटिस का जवाब दे दिया। भाजपा विधायकों ने जवाब में कहा कि जब सदन की बैठक से 15 सदस्यों को निलंबित किया जा चुका था तो दोबारा से नौ विधायकों को नोटिस भेजने का कोई औचित्य नहीं है। चूंकि मामला विधानसभा अध्यक्ष से संबंधित है तो वह खुद इस पर निर्णय नहीं ले सकते हैं। विधायकों ने तर्क दिया है कि उन पर अवमानना की कार्रवाई नहीं हो सकती है। इस संबंध में कई दलीलें दी गईं।

विज्ञापन

जवाब दायर करने से पहले विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इसमें 13 पृष्ठों का जवाब पढ़ा गया और उसमें जरूरी संशोधन किए गए। दोपहर बाद यह जवाब स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया। दरअसल पठानिया के समक्ष नाहन के कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने अवमानना की एक शिकायत दी थी। राज्य विधानसभा के सचिव यशपाल शर्मा की ओर से जारी इस नोटिस में सभी नौ भाजपा विधायकों से 18 मार्च तक जवाब देने का वक्त दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ में से आठ विधायकों विनोद कुमार, हंसराज, सुरेंद्र शौरी, सतपाल सिंह सत्ती, विपिन सिंह परमार, दीपराज, लोकेंद्र कुमार और इंद्र सिंह गांधी स्पीकर के समक्ष उपस्थित हुए। भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल खुद नहीं आए, बल्कि उनके एक प्रतिनिधि पेश हुए। कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी के आरोप हैं कि उन्होंने विधानसभा की कार्यवाही बाधित की और चेयर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और नारेबाजी की। यह सदन के नियमों की अवमानना है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर सचिव ने इन विधायकों को अवमानना का नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed