फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Night temperature dropped due to snowfall, Surajtal lake frozen

Lahul News: बर्फबारी के बाद गिरा रात का तापमान, सूरजताल झील जमी

Sun, 05 Nov 2023 12:18 PM IST
Krishan Singh दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 05 Nov 2023 12:18 PM IST
सार

लाहौल के पर्यटक स्थल सिस्सू और इसके आसपास के जगहों पर आने वाले पर्यटक कुछ घंटे का सफर कर सूरजताल झील तक आवाजाही कर सकते हैं। पर्यटक इस झील का नजारा बर्फबारी से पहले मौसम को भांपकर कर सकते हैं।

विज्ञापन
Night temperature dropped due to snowfall, Surajtal lake frozen
बर्फबारी के बाद गिरा रात का तापमान - फोटो : संवाद

विस्तार

मनाली-लेह सड़क के पास सूरजताल झील ठोस बर्फ में तब्दील हो गई है। हालांकि अभी यह मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से बहाल है और पर्यटक भी आवाजाही कर रहे हैं। लाहौल के पर्यटक स्थल सिस्सू और इसके आसपास के जगहों पर आने वाले पर्यटक कुछ घंटे का सफर कर सूरजताल झील तक आवाजाही कर सकते हैं। पर्यटक इस झील का नजारा बर्फबारी से पहले मौसम को भांपकर कर सकते हैं। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने दारचा से सरचू और लेह की तरफ जाने का समय सुबह 8:00 से 11:00 और सरचू छोर से दारचा और मनाली की ओर 11:00 से 2:00 बजे का समय तय किया है। ऐसे में पर्यटक मनाली-लेह मार्ग पर पड़ने वाली सूरजताल झील को देख सकते हैं।

विज्ञापन


जनजातीय क्षेत्र में सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। लाहौल की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात्रि तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। बारालाचा की तरफ अक्तूबर में बर्फबारी के बाद दिन के समय में भी तापमान जमाव बिंदु तक आ गया है। इस कारण सूरजताल, दीपकताल सहित चंद्रताल झील का पानी जम गया है। अब इन झीलों का पानी छह से सात माह बाद अपने स्वरूप में लौटेगा। पहाड़ों में ठंड के चलते नालों का पानी भी कम हो गया है। कुछ दिन में पहाड़ों से बहने वाले झरने भी जाम हो जाएंगे। इसके साथ चिनाव नदी का बहाव भी कम हो गया है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि जो पर्यटक दारचा-बारालाचा- सरचू की वादियां निहारने के लिए जाना चाहते हैं, वे दारचा में पुलिस की जांच चौकी में नाम, पता अवश्य पंजीकृत करें। उन्होंने मौसम और सर्दी की स्थिति देखते हुए सफर करने करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed