फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   NIA case: Former CBI director M. Nageswara Rao asked to hand over the investigation of Arvind Negi case to CBI

एनआईए केस: पूर्व सीबीआई निदेशक राव ने अरविंद दिग्विजय नेगी मामले की जांच को लेकर दिया ये सुझाव

Tue, 22 Feb 2022 08:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Feb 2022 08:06 PM IST
सार

पूर्व सीबीआई निदेशक एम नागेश्वर राव ने ट्वीट किया है कि पेरेंट केस को भी एनआईए ने ही जांचा था तो संस्थागत पूर्वाग्रह और पक्षपात की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और आईपीएस एसोसिएशन को भी टैग किया है। 

विज्ञापन
NIA case: Former CBI director M. Nageswara Rao asked to hand over the investigation of Arvind Negi case to CBI
जांच(सांकेतिक ) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीबीआई के पूर्व निदेशक एम नागेश्वर राव ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को अरविंद दिग्विजय नेगी पर दर्ज लश्कर-ए-ताइबा को देश विरोधी सूचनाएं लीक करने के मामले को सीबीआई को सौंपने का सुझाव देकर निष्पक्ष जांच करने की जरूरत जताई है। राव ने ट्वीट किया है कि पेरेंट केस को भी एनआईए ने ही जांचा था तो संस्थागत पूर्वाग्रह और पक्षपात की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और आईपीएस एसोसिएशन को भी टैग किया है। 

विज्ञापन


राव के अनुसार एनआईए एक प्रोफेशनल बॉडी है, इसलिए उनके पास इसकी निष्पक्षता पर संदेह करने का कोई कारण नहीं है। चूंकि पेरेंट केस की जांच भी एनआईए ही कर रही थी तो ऐसे में एनआईए के पूर्व अधिकारी अरविंद और अन्य पर संस्थागत पूर्वाग्रह या पक्षपात की संभावना से मना नहीं कर सकते हैं। इस केस की पक्षपातरहित सावधानी से छानबीन किए जाने की जरूरत है। 
विज्ञापन


अरविंद अपराधी निकला तो किसी को खेद नहीं, जांच सीबीआई को दो: अशोक शर्मा 
 शिमला के पूर्व आईजी अशोक शर्मा ने भी कमेंट किया है कि अरविंद ने उनके साथ काम किया था। उन्हें कभी भी अरविंद की प्रोफेशनल निष्ठा पर संदेह नहीं था। वह खुद गलत भी हो सकते हैं, लेकिन जांच एजेंसियों में फ्रेंमिंग या प्लांटिंग से अनभिज्ञता नहीं है। यह जांच सीबीआई को सौंपी जानी चाहिए और अरविंद अगर अपराधी निकला तो किसी को खेद नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समानांतर एजेंसी से निष्पक्ष जांच करवाएं : ओसी ठाकुर 
 हिमाचल प्रदेश सीआईडी के एक अन्य सेवानिवृत्त आईजी ओसी ठाकुर पहले ही कह चुके हैं कि इस मामले की समानांतर एजेंसी से निष्पक्ष जांच करवाई जानी चाहिए। उन्होंने हाल ही में एक पुस्तक लिखी ‘ऑल इन द लाइफ ऑफ ए कॉप’ में भी अरविंद नेगी को एक उत्कृष्ट जांच अधिकारी बताया है। 

सीबीआई के पूर्व निदेशक एम नागेश्वर राव ने अरविंद नेगी मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग उठाई है। पूर्व सीबीआई निदेशक ने ट्वीट कर मामले में निष्पक्ष जांच करने पर जोर दिया। पूर्व सीबीआई निदेशक ने ट्वीट किया कि पेरेंट केस को भी इसी ने (एनआईए ने) ही जांचा था तो संस्थागत पूर्वाग्रह और पक्षपात से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed