{"_id":"652280ccc1ce3852cf024263","slug":"new-pension-scheme-employees-association-himachal-pradesh-aabhar-rally-in-kinnaur-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aabhar Rally in Kinnaur: आभार रैली में कर्मचारियों के साथ कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने डाली नाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aabhar Rally in Kinnaur: आभार रैली में कर्मचारियों के साथ कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने डाली नाटी
Sun, 08 Oct 2023 06:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 08 Oct 2023 06:02 PM IST
सार
जगत सिंह नेगी के मंच पर आते ही तालियों और जिंदाबाद के नारों से पंडाल गूंज उठा। इस दौरान केबिनेट मंत्री जगत नेगी ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर कर्मचारियों के साथ नाटी डाली।
विज्ञापन
कर्मचारियों के साथ नाटी डालते कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई पेंशन स्कीम एम्पलाइज एसोसिएशन का ओपीएस की बहाली को लेकर जिला स्तरीय आभार समारोह रिकांगपिओ के पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इसके अलावा एनपीएसई के राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, महासचिव भरत शर्मा, राज्य कोषाध्यक्ष शशि पाल शर्मा और जिला शिमला अध्यक्ष कुशाल शर्मा विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता जिला किन्नौर के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जिंटू ने की।
विज्ञापन
इस आभार समारोह में सैकड़ों कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार का ओपीएस की बहाली के लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। प्रदेश सरकार जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंज उठा। जगत सिंह नेगी के मंच पर आते ही तालियों और जिंदाबाद के नारों से पंडाल गूंज उठा। इस दौरान केबिनेट मंत्री जगत नेगी ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर कर्मचारियों के साथ नाटी डाली। मंच का संचालन जिला किन्नौर के महासचिव मोती नेगी ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष बलदेव सिंह बिष्ट ने कहा कि एनपीएस और ओपीएस की बहाली के लिए काफी संघर्ष किया है।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने ओपीएस की लड़ाई हर मोर्चे पर लड़ी, बहरहाल आज मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार ने ओपीएस को अपने पहले कैबिनेट की मीटिंग में बहाल करवाया। इससे एनपीएस के 1 लाख 18000 से अधिक कर्मचारियों और उनके परिवार का भविष्य तो सुरक्षित हुआ है। प्रदीप ठाकुर ने मुख्यमंत्री, कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल सहित मंत्री जगत सिंह नेगी का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
मंत्री जगत सिंह नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि सुक्खू सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल करके ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि एनपीएस के आंदोलन की खूब सराहना की और कहा कि जिस तरह से अपनी 10 गारंटियों में से ओपीएस बहाली की गारंटी को प्रदेश सरकार ने वादे के मुताबिक अपनी पहले ही कैबिनेट में पूर्ण कर दिया। उपस्थित कर्मचारियों को विश्वास दिलाया के आगामी भविष्य में जब भी कर्मचारियों की जो भी समस्याएं होंगी उनको व्यक्तिगत और प्रदेश सरकार के समक्ष हल करवाने के लिए कर्मचारियों को आश्वस्त किया।
इसके साथ-साथ कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों को धरातल तक पहुंचने के लिए कर्मचारियों की अहम भूमिका रहती है। अत: वे भी अपनी भूमिका को अच्छे से निभाएंगे और सरकार कर्मचारियों की हर समस्या को सुनने के लिए तैयार रहेगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष किन्नौर उमेश नेगी, आईटी सेल किन्नौर वेद प्रकाश नेगी, प्रकाश मेहता, निचार ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश नेगी, कल्पा ब्लॉक अध्यक्ष जयदेव नेगी, सुचित्रा, पूर्णा नेगी, संज्ञा नेगी, दुर्गेश नेगी, जिला शिमला उपाध्यक्ष विजय ठाकुर, महासचिव नारायण हिमराल, महिला विंग अध्यक्षा सुनीता मेहता, सीमा शर्मा, जय प्रकाश सहित कई पदाधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया।