फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New Initiative: Youth will be trained to stop wastage of drinking water, Jal Shakti Department has decided

नई पहल: पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए प्रशिक्षित होंगे युवा, जलशक्ति विभाग ने लिया फैसला

Tue, 05 Apr 2022 10:35 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Apr 2022 10:35 AM IST
सार

जल शक्ति विभाग प्रदेश भर में पेयजल बर्बादी रोकने के लिए ग्रामीण स्तर पर युवाओं को प्रशिक्षित करेगा। इस योजना में प्रदेश भर में हजारों युुवाओं को प्लंबर, फीटर, पंप ऑपरेटर और इलेक्ट्रीशियन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

विज्ञापन
New Initiative: Youth will be trained to stop wastage of drinking water, Jal Shakti Department has decided
पेयजल - फोटो : PTI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पेयजल संकट जैसी स्थिति से निपटने के लिए जलशक्ति विभाग ने केंद्र सरकार के जिला जल एवं स्वचछता मिशन में एक नई पहल की है। इसमें जल शक्ति विभाग प्रदेश भर में पेयजल बर्बादी रोकने के लिए ग्रामीण स्तर पर युवाओं को प्रशिक्षित करेगा। इस योजना में प्रदेश भर में हजारों युुवाओं को प्लंबर, फीटर, पंप ऑपरेटर और इलेक्ट्रीशियन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ट्रेनिंग पूरी करने वाले युवाओं को कौशल विकास केंद्र भारत सरकार की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके बाद युवा अपनी-अपनी पंचायतों और गांवों में जलशक्ति विभाग की योजनाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली पेयजल बर्बादी को रोकने का काम करेंगे। जिला जल और स्वचछता मिशन के गांवों के लोग इन प्रशिक्षित युवाओं से मदद ले सकेंगे। इसके अलावा उन्हें प्रशिक्षण मिलने के बाद वे अपना निजी कार्य कर अपने लिए स्वरोजगार के साधन भी सृजित कर सकेंगे। जल शक्ति विभाग की ओर से प्रशिक्षित किए गए इन युवाओं को जहां प्रशिक्षण मिलेगा। वहीं वे अपने लिए रोजगार भी अपना सकेंगे। 

विज्ञापन


जल शक्ति विभाग धर्मशाला के अधिशाषी अभियंता सरवण ठाकुर ने बताया कि जिला कांगड़ा में इस योजना में 1150 के करीब युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमेें अभी तक 70 प्रतिशत युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है । इन युवाओं को यह प्रशिक्षण जल शक्ति मिशन में दिया जाएगा। युवाओं को प्रशिक्षण के साथ प्रमाण पत्र भी मुहैया करवाए जाएंगे। केंद्रीय मंत्रालय के माध्यम से कांगड़ा में 320 युवाओं को प्लंबर, 420 युवाओं का फीटर, 100 युवाओं को इलेक्ट्रीशियन और 210 युवाओं को पंप ऑपरेटर का प्रशिक्षण मिलेगा। एक और दो सप्ताह के प्रशिक्षण के बाद इन युवाओं को भारत सरकार के कौशल विकास केंद्र की ओर प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed