फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   new city called Him Chandigarh will be established near Baddi, and a shopping mall will be built in Shimla at

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- शिमला सब्जी मंडी और हमीरपुर के पुराने बस अड्डे में बनेंगे बिजनेस सेंटर

Mon, 05 Jan 2026 04:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Jan 2026 04:49 PM IST
सार

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिमला सब्जी मंडी में लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। हमीरपुर में शहर के सौंदर्यीकरण के लिए 150 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। 

विज्ञापन
new city called Him Chandigarh will be established near Baddi, and a shopping mall will be built in Shimla at
सीएम सुक्खू ने सिटीजन कनेक्ट प्रोग्राम के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी शिमला की सब्जी मंडी में लगभग 400 करोड़ और हमीरपुर के पुराने बस अड्डे पर 150 करोड़ की लागत से बिजनेस सेंटर बनेगा। बड़े शहरों की तर्ज पर लोगों को एक ही परिसर में सभी वस्तुएं उपलब्ध होंगी। शिमला में शॉपिंग परिसर का जल्द शिलान्यास करने की तैयारी है। शहरी विकास विभाग ने केंद्र को 707 करोड़ की योजनाएं भेजी हैं। उन्हें जल्द स्वीकृति मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि बद्दी के समीप विश्व स्तरीय हिम चंडीगढ़ शहर बनाने के लिए जल्द कंसल्टेंट नियुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन

शिमला में सोमवार को सिटीजन कनेक्ट प्रोग्राम में मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के लिए 60 शहरी स्थानीय निकायों की संख्या बढ़ाकर 75 कर बुनियादी ढांचा मजबूत किया जा रहा है। राजस्व वृद्धि, कर संग्रहण में पारदर्शिता के लिए 36 शहरी स्थानीय निकायों में जीआईएस आधारित मैपिंग कार्य चल रहा है। नागरिक सेवाओं को डिजिटल करने की प्रक्रिया के तहत पहले चरण में नौ ऑनलाइन सेवाएं शुरू की थीं, जिनमें 2.5 लाख से अधिक नागरिकों ने पंजीकरण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण में नौ नई सेवाएं जोड़ी गई हैं। 47.37 करोड़ से 15 क्लस्टर आधारित एकीकृत नागरिक सेवा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जहां प्रमाणपत्र, लाइसेंस, शिकायत निवारण, सूचना प्रौद्योगिकी सहायता, लेखा एवं विधिक परामर्श सभी सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलेगी। हैदराबाद स्थित आईआईसीटी सीएसआईआर के सहयोग से बायोगैस संयंत्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे कचरे से ऊर्जा और जैविक खाद बनाई जाएगी। शहरी स्थानीय निकायों के बीच प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष 100 में स्थान प्राप्त करने वाले निकायों को पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन

चार समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

  • आवास और शहरी विकास निगम के साथ वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद का समझौता
  • इंडियन इंस्टीट्यूट आफ केमिकल टेक्नोलाजी, हैदराबाद के साथ बायोगैस संयंत्र स्थापना के लिए
  • नार्वे की कंपनी के साथ कंस्ट्रक्शन व डिमोलिशन वेस्ट मैनेजमेंट के लिए कामन सर्विस सेंटर समझौता
  • ई-गवर्नेस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के साथ नगर सेवा वितरण पर समझौता

दुकानदारों को दिए योजना के स्वीकृति पत्र
राजीव गांधी लघु दुकानदार सुख कल्याण योजना के तहत मुख्यमंत्री ने नादौन की सुनीता कुमारी, शिमला के लालपानी से गीता, कृष्णानगर से आकाश, सोलन से सुरेश कुमार और विपिन को योजना के तहत स्वीकृति पत्र प्रदान किए।

शिमला में बनेगी एक और सुरंग
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला में पुलिस महानिदेशालय कार्यालय से आईजीएमसी तक एक और टनल बनेगी। इस टनल का सर्वे जल्द शुरू करवाने जा रहे हैं।

चंडीगढ़ से 20 मिनट की दूरी पर बनेगा हिम चंडीगढ़
मुख्यमंत्री ने कहा कि 20,000 बीघा में एक बड़ा शहर चंडीगढ़ के साथ बनेगा, इसे हिम चंडीगढ़ नाम दिया जाएगा। यह चंडीगढ़ से 20 मिनट की दूरी पर होगा। 3700 बीघा और जमीन अधिग्रहीत करने जा रहे हैं। 3400 बीघा जमीन शहरी विकास विभाग के नाम कर दी है। यहां मौजूद वन भूमि का सरंक्षण किया जाएगा।

हाइड्रोलिक कार पार्किंग
मुख्यमंत्री ने शिमला में हाइड्रोलिक कार पार्किंग का शुभारंभ किया। तीन मंजिला पार्किंग में 26 गाड़ियां पार्क होंगी, 27 लाख रुपये की लागत से यह पार्किंग बनी है। मुख्यमंत्री ने शहरी विकास विभाग को सभी नगर निगमों में हाइड्रोलिक कार पार्किंग के लिए सर्वे करने के निर्देश दिए। कहा कि आगामी बजट में इनके लिए बजट प्रावधान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed