फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bird Flu Virus in Himachal News: Bird flu outbreak reported in Himachal Pradesh, Kerala, Madhya Pradesh and Rajasthan

Bird Flu: कांगड़ा में मिला बर्ड फ्लू का नया वायरस, इंसानों-जानवरों दोनों के लिए हो सकता है घातक

Tue, 05 Jan 2021 10:48 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी/रविंद्र सिंह भड़वाल, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी/रविंद्र सिंह भड़वाल, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Jan 2021 10:48 AM IST
विज्ञापन
Bird Flu Virus in Himachal News: Bird flu outbreak reported in Himachal Pradesh, Kerala, Madhya Pradesh and Rajasthan
बर्ड फ्लू:पौंग बांध में मृत पक्षियों के सैंपल लिए गए। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में नए बर्ड फ्लू वायरस से हड़कंप मच गया है। पौंग झील में मरे विदेशी परिंदों में नए वायरस फ्लू एबियन इन्फ्लूएंजा वायरस (एच5एन1) के लक्षण पाए गए हैं, जोकि पहले के बर्ड फ्लू में में पाए जाने वाले एच1एन1 की अपेक्षा काफी घातक बताए जा रहे हैं। इस नए वायरस का असर जहां पक्षियों पर होता है, वहीं दूसरे जानवरों के साथ-साथ यह वायरस इंसानों के लिए भी घातक है। इससे इंसानों की मौत तक हो सकती है। जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा में पिछले करीब एक सप्ताह से विदेशी पक्षियों के मरने का सिलसिला जारी था।

विज्ञापन


इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और वन्य प्राणी विभाग की टीमों ने सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए भेजे थे, जिनकी रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। वहीं रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पौंग क्षेत्र में फैला वायरस नई किस्म का है। इस वायरस की पहचान फ्लू एबियन इन्फ्लूएंजा वायरस (एच5एन1) के रूप में हुई है। विशेषज्ञों की मानें तो यह वायरस पक्षियों के साथ-साथ अन्य जानवरों को भी अपने चपेट में ले सकता है। इसके अलावा मनुष्य प्रजाति के लिए भी घातक है। इससे पहले पौंग क्षेत्र में बर्ड फ्लू में एच1एन1 वायरस पाया गया था, जोकि केवल मात्र पक्षियों की प्रजातियों के लिए ही खतरनाक था। 
विज्ञापन


पौंग क्षेत्र में पाया गया बर्ड फ्लू का वायरस एच5एन1 प्रजाति का है। यह वायरस पहले पाए जाने वाले वायरस से काफी खतरनाक है। वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश सरकार से इसकी टेस्टिंग सुविधा मुहैया करवाने की मांग की है। इस वायरस के इलाज से संबंधित आवश्यक दवाइयां स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में हैं। - डा. जीडी गुप्ता, सीएमओ, कांगड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें पौंग बांध क्षेत्र में सोमवार को भी 505 और पक्षी मृत मिले हैं। एक हफ्ते के भीतर यहां 1700 प्रवासी पक्षियों की मौत हो चुकी है। अन्य क्षेत्रों में भी मृत पक्षियों को एकत्रित करने का काम चल रहा है। मृत प्रवासी पक्षियों को एकत्रित कर जलाया जा रहा है। 

आंख-नाक और मुंह के जरिये प्रवेश करता है वायरस

कोरोना वायरस की चुनौतियों के बीच हिमाचल प्रदेश में एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस (एच5एन1) नाम के नए वायरस ने चिंताएं बढ़ानी शुरू कर दी हैं। यह वायरस संक्रमित पक्षियों और इंसानों दोनों के लिए बहुत खतरनाक है। ऐसे में विशेषज्ञों ने इससे बचाव के लिए सतर्क रहने और सामान्य लक्षण नजर आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करने की हिदायत दी है।

मनुष्य में इस तरह फैलता है फ्लू
विशेषज्ञों की मानें तो सामान्य तौर पर वायरस इंसान में संक्रमित पक्षी या मुर्गे के बेहद निकट रहने से फैलता है। मुर्गे से किसी तरह भी संपर्क होने से वायरस मनुष्य को अपनी चपेट में ले सकता है। इंसानों में बर्ड फ्लू का वायरस आंख, नाक और मुंह के जरिये प्रवेश करता है।

इस तरह करें बचाव
विशेषज्ञों ने संक्रमित पक्षियों से दूर रहने की सलाह दी है। मरे हुए पक्षियों से बिलकुल दूरी बनाने को कहा है। लोगों को नॉनवेज खाने से भी परहेज करने को कहा है। संक्रमण वाले क्षेत्र में जाने से बचाव करने को भी विशेषज्ञों ने प्राथमिकता दी है। सामान्य लक्षण नजर आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करवाने को कहा है। 

क्या हैं वायरस के लक्षण

- नाक बहना।
- सांस लेने में दिक्कत। 
- हर वक्त उल्टी होने का एहसास
- हमेशा कफ रहना। 
- गले में सूजन।
- मांसपेशियों में दर्द।
- दस्त होना
- सिर और पेट के निचले हिस्से में दर्द रहना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed