{"_id":"61b8c63ca4ed28668a399d20","slug":"new-appointments-health-department-will-get-80-medical-officers-this-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई नियुक्तियां: स्वास्थ्य विभाग को इसी सप्ताह मिलेंगे 80 मेडिकल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई नियुक्तियां: स्वास्थ्य विभाग को इसी सप्ताह मिलेंगे 80 मेडिकल अधिकारी
Wed, 15 Dec 2021 12:27 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:27 PM IST
सार
प्रदेश सरकार की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चार स्पेशलिस्ट डाक्टरों की तैनाती की जानी है। इसमें गायनी, ऑर्थो, मेडिसन और पीडियाट्रिक्स डॉक्टर शामिल है। इसके साथ ही प्रति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक डाक्टर, एक नर्स और फार्मासिस्ट की तैनाती की जानी है।
विज्ञापन
मेडिकल आफिसर(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डाक्टरों की कमी नहीं होगी। लोगों को घर द्वार पर चिकित्सा सुविधा देने के लिए सरकार प्रदेश में 80 मेडिकल आफिसर (एमओ) की तैनाती करने जा रही है। विभाग की ओर से डाक्टरों के साक्षात्कार कर लिए हैं। सप्ताह के भीतर इनको ज्वाइनिंग दी जानी है।
विज्ञापन
डाक्टरों की जिन क्षेत्र में तैनाती दी जाएगी, उन्हें 3 साल तक वहीं सेवाएं देनी होगी। इनकी कोई एड्जस्टमेंट नहीं होगी। प्रदेश सरकार की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चार स्पेशलिस्ट डाक्टरों की तैनाती की जानी है।
विज्ञापन
इसमें गायनी, ऑर्थो, मेडिसन और पीडियाट्रिक्स डॉक्टर शामिल है। इसके साथ ही प्रति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक डाक्टर, एक नर्स और फार्मासिस्ट की तैनाती की जानी है। प्रदेश में कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है जहां डाक्टर नहीं है। इन लोगों को सर्दी, खासी, जुकाम, बुखार आदि जलजनित रोगों के उपचार के लिए अस्पताल आना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार की ओर से डाक्टरों के बगैर खाली पड़े पदों को भरने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि डाक्टरों के तकरीबन सभी पदों को भर लिया गया है। नर्सों के रिक्त पदों को भी भरा जा रहा है। लोगों को घर द्वार पर सुविधाएं उपलब्ध हो इसके चलते 80 मेडिकल आफिसर की तैनाती की जा रही है।