फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   neta pratipaksh mukesh agnihotri hits out at himachal pradesh government

मुकेश बोले- प्रदेश की बर्बादी के लिए जानी जाएगी जयराम सरकार, कांग्रेस मनाएगी काला दिवस

Fri, 25 Dec 2020 06:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 25 Dec 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
neta pratipaksh  mukesh agnihotri hits out at himachal pradesh government
- फोटो : अमर उजाला

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह जयराम सरकार के कुशासन, विश्वासघात और बर्बादी के तीन साल हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर पूर्व मुख्यमंत्री के नाम कोई ने कोई उपलब्धि रही है, चाहे वह शांता कुमार हों या प्रेम कुमार धूमल। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का नाम प्रदेश की बर्बादी के लिए लिया जाएगा। जयराम सरकार की तीन साल की कोई उपलब्धि नहीं रही है। 

विज्ञापन


मुकेश ने राजीव भवन में शुक्रवार को प्रेस सम्मेलन में जयराम सरकार के तीन साल के जश्न मनाने पर तीखे हमले बोले। उन्होंने कहा कि सरकार अपने किसी भी फैसले पर कभी कायम नहीं रही। आज कोई फैसला लिया जाता है तो कल उसे बदल देते हैं। अब तो सरकार के अफसर भी कहने लगे हैं कि ऐसी सरकार उन्होंने कभी नहीं देखी। आजादी के बाद पहली बार हुआ कि जब प्रदेश में पैदल चलने वालों से चालान काटकर तीन करोड़ की राशि जमा की गई।
विज्ञापन


अग्निहोत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए रोस्टर की धज्जियां उड़ाई गई हैं। कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। फर्जी उदघाटन और शिलान्यास शिमला में बैठकर किए गए और हर विधानसभा क्षेत्र में सौ- दो सौ करोड़ के विकास कार्य कागजों में किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के तीन साल पर काला दिवस मनाएगी कांग्रेस : राठौर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की जयराम सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर कांग्रेस प्रदेश भर में काला दिवस मनाएगी। प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर पर सरकार का विरोध किया जाएगा। इसके अलावा 26 दिसंबर की शाम 5 बजे कैंडल मार्च निकालेंगे और प्रदेश में कोरोना से मरे लोगों और दिल्ली में किसान आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

शिमला में यह कैंडल मार्च रिज पर महात्मा गांधी की प्रतिमा तक निकाला जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने राजीव भवन में कहा कि जयराम सरकार का एक-एक दिन जनता पर भारी पड़ रहा है। अब तो लोग उम्मीद लगाए हैं कि कब जयराम सरकार जाए और कांग्रेस सत्ता पर लौटे।


प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई निरंतर बढ़ रही है। प्रदेश में बेरोजगारों की दर बीस फीसदी है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह सात फीसदी है। जयराम सरकार ने  कोरोना को लेकर लोगों को राम भरोसे छोड़ दिया है। 45 हजार फर्जी डिग्रियां बेच दी गई और कानून व्यवस्था खस्ताहाल है। प्रदेश में माफिया सक्रिय है।  सरकार ने सत्ता पर रहकर कोई वादा पूरा नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed