फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   neta pratipaksh jairam thakur statement on apple growers facing problems

Jairam Thakur: जयराम ठाकुर बोले- सेब बागवान परेशान, मुख्यमंत्री-मंत्रियों में तालमेल नहीं

Fri, 21 Jul 2023 06:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 21 Jul 2023 06:24 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आपदा राशि को कांग्रेस पदाधिकारियों के हाथ में दिया जा रहा है। अधिकारियों को पीछे रख दिया है। नेताओं में श्रेय लेनी की होड़ मची है।

विज्ञापन
neta pratipaksh jairam thakur statement on apple growers facing problems
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार बागवानों के साथ अन्याय कर रही है। मुख्यमंत्री, बागवानी मंत्री और विधायकों के बीच तालमेल नहीं है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि सेब जिस प्रकार बिक रहा था, उसी प्रकार बिकेगा। बागवानी मंत्री कहते हैं कि किलो के हिसाब से बिकेगा, जबकि विधायक कुछ और ही कह रहे हैं। बागवान किलो के हिसाब से सेब कैसे बेचेंगे, जब उसको तोलने की कोई भी सुविधा मंडियों में है ही नहीं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने हर प्रकार से हिमाचल प्रदेश की आपदा के समय मदद की है। इस बार एडवांस में आपदा राशि जारी की गई है। चाहे वह हेलिकाप्टर प्रदान करना हो या राहत राशि हो। कांग्रेस सरकार ने केंद्र का आभार तक नहीं किया। उन्होंने कहा की यहां तक कि कांग्रेस के नेताओं ने यह तक कह डाला की आपदा में फंसे लोगों को बचाने के लिए सेना उपस्थित नहीं थी और मुख्यमंत्री उनको बचा कर ले आए।
विज्ञापन


वह पूछना चाहते हैं कि क्या मुख्यमंत्री उनको कंधे पर उठाकर लेकर आए। केंद्र ने जो आपदा के लिए राशि भेजी है, उसको कांग्रेस के मंत्री और नेता नकद रूप में लोगों के बीच में बांट रहे हैं। उसको लेकर फोटो खिंचवा रहे हैं। वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताना चाहते हैं कि उन्होंने तुरंत हिमाचल प्रदेश के नेशनल हाईवे को ठीक करने के लिए राशि प्रदान की है और टोल टैक्स भी माफ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2024 में जीतेंगे चारों सीटें
जयराम ठाकुर ने भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि यह परिवार की पार्टी नहीं है। संगठन को मजबूती के लिए अनुभवी लोगों को आगे लाया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा हिमाचल प्रदेश की सभी चारों सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।


कांग्रेस पदाधिकारी के हाथ में दे दिए पैसे, अधिकारी पीछे
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आपदा राशि को कांग्रेस पदाधिकारियों के हाथ में दिया जा रहा है। अधिकारियों को पीछे रख दिया है। नेताओं में श्रेय लेनी की होड़ मची है। उन्होंने कहा कि कुल्लू, पंडोह, सोलन में लोगों को राहत राशि नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed