{"_id":"657ef467d4cd61ba8c0597d6","slug":"neta-pratipaksh-himachal-pradesh-jairam-thakur-hits-out-and-cm-sukhvinder-singh-sukhu-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jairam Thakur: पहले उद्योगों के लायक माहौल बनाएं फिर निवेशकों को लुभाएं मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jairam Thakur: पहले उद्योगों के लायक माहौल बनाएं फिर निवेशकों को लुभाएं मुख्यमंत्री
Sun, 17 Dec 2023 06:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 17 Dec 2023 06:45 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि माफिया उद्योगपतियों को इस कदर डरा-धमका रहा है कि उद्योगपति सरकार को अपना कारोबार बंद करने का अल्टीमेटम दे रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में चल रहे उद्योगों को माफिया डरा-धमका रहा है। इस कारण वे प्रदेश छोड़कर जाने का अल्टीमेटम दे रहे हैं। दूसरी ओर मुख्यमंत्री दुबई में जाकर निवेशकों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योगों के अनुकूल माहौल बनाना सरकार का काम है।
विज्ञापन
जब उद्योगों के अनुकूल माहौल रहेगा और स्थानीय कानून उद्योगों को प्रोत्साहित करने वाले होंगे तो निवेशक प्रदेश में निवेश के लिए स्वयं आएंगे। मंडी में जारी बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि कोई भी उद्योगपति किसी जगह निवेश से पहले वहां के हालात देखता है। सर्वे करवाता है। आज कोई उद्योगपति हिमाचल में उद्योग लगाने से पहले जब सर्वे करवाएगा तो उसे क्या पता चलेगा?
विज्ञापन
यही कि वर्तमान सरकार ने पिछली सरकार की ओर से उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए चलाई जा रही योजनाओं को रोक दिया। कानूनों को सख्त कर दिया, रियायतों को खत्म कर दिया और सब्सिडी देने की जगह पर अतिरिक्त टैक्स लगा रही है। माफिया उद्योगपतियों को इस कदर डरा-धमका रहा है कि उद्योगपति सरकार को अपना कारोबार बंद करने का अल्टीमेटम दे रहे हैं।
विज्ञापन
कारोबार अन्य राज्यों में ले जाने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए धर्मशाला में इन्वेस्टर समिट की थी। इसमें 703 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) के जरिए 96 हजार 721 करोड़ रुपये के निवेश पर सहमति बनी। उन्होंने कहा कि सीएम प्रदेश में कानून व्यवस्था पर जोर दें, जिससे यहां उद्योग खुद आएं।