फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Neha Thakur Himachal Team captain for under 17 volleyball champioship in kolkata

अंडर-17 वॉलीबाल स्पर्धा: कोलकाता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी नेहा

Sun, 26 Dec 2021 01:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रीतम शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, गुशैणी (कुल्लू)
प्रीतम शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, गुशैणी (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 Dec 2021 01:28 PM IST
सार

नेहा ठाकुर वर्तमान में साई हॉस्टल धर्मशाला में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। यहां से इस होनहार का चयन अखिल भारतीय अंडर-17 वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। नेहा कुल्लू जिले की तीर्थन घाटी के पेखड़ी गांव की रहने वाली हैं।

विज्ञापन
Neha Thakur Himachal Team captain for under 17 volleyball champioship in kolkata
नेहा ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से संबंध रखने वाली नेहा ठाकुर कोलकाता में होने वाली 47वीं वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रदेश टीम की कप्तान के तौर पर कमान संभालेंगी। कोलकाता में अंडर-17 प्रतियोगिता कुछ दिन बाद शुरू होगी। इसमें नेहा ठाकुर हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके लिए सीएम जयराम ठाकुर समेत कुल्लू वासियों ने नेहा को शुभकामनाएं दी है। नेहा ठाकुर वर्तमान में साई हॉस्टल धर्मशाला में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।

विज्ञापन


यहां से इस होनहार का चयन अखिल भारतीय अंडर-17 वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। नेहा कुल्लू जिले की तीर्थन घाटी के पेखड़ी गांव की रहने वाली हैं। उसने खेल का सफर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुशैणी से शुरू किया है। यहां से नेहा का चयन साई हॉस्टल के लिए किया गया था। उसे बचपन से ही खेलों का शौक था। वह स्कूल में हर वर्ष आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में खुशी से हिस्सा लेती थी।
विज्ञापन


इनमें ही एक वॉलीबाल प्रतियोगिता में हिमाचल टीम का बतौर कप्तान प्रतिनिधित्व करने का नेहा का सपना था, जो लंबे समय के बाद पूरा हुआ है। नेहा के पिता रामकृष्ण पेशे से किसान हैं। नेहा ने बताया कि उसके पिता-माता भी उसे खेलों में भाग लेने के प्रेरित करते थे। इसके लिए नेहा के माता-पिता व तीर्थन घाटी के लोगों ने भी नेहा की जीत की कामना के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed