फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Neha chauhan of Sirmour selected for All India MD Ayurveda

उपलब्धि: हिमाचल के सिरमौर की नेहा का अखिल भारतीय एमडी आयुर्वेद में चयन

Tue, 01 Feb 2022 03:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, संगड़ाह (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगड़ाह (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Feb 2022 03:47 PM IST
सार

एमडी की परीक्षा में उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अंधेरी के दावथल गांव की नेहा चौहान ने 158वां रैंक हासिल किया है। नेहा चौहान ने इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। उनके पिता हरिचंद चौहान ने बताया कि नेहा बचपन से ही चिकित्सक बनना चाहती थीं, उसकी लगन वह मेहनत ने उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है।
 

विज्ञापन
Neha chauhan of Sirmour selected for All India MD Ayurveda
सिरमौर की नेहा चौहान। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के ट्रांसगिरि इलाके की बेटी का अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के लिए चयन हुआ है। हाल में आयोजित एमडी की परीक्षा में उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अंधेरी के दावथल गांव की नेहा चौहान ने 158वां रैंक हासिल किया है। गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएएमएस कर चुकीं नेहा की प्रारंभिक शिक्षा संगड़ाह और बोरली गांव के सरकारी विद्यालयों के अलावा दून वैली पब्लिक स्कूल पांवटा में संपन्न हुई। उनके पिता हरिचंद चौहान लोक निर्माण विभाग में एसडीओ के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन


माता इंदिरा चौहान जमा दो विद्यालय लुधियाना में बतौर प्रवक्ता कार्यरत हैं। गौरतलब है कि गत वर्ष नेहा के एक भाई का इसरो के लिए बतौर साइंटिस्ट चयन हो चुका है। दूसरा भाई लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत है। नेहा चौहान ने इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। उनके पिता हरिचंद चौहान ने बताया कि नेहा बचपन से ही चिकित्सक बनना चाहती थीं, उसकी लगन वह मेहनत ने उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed