फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   NEET Result 2023 Renuka and deepkamal qualify NEET UG test

NEET Result 2023: नीट उत्तीर्ण कर किसान पिता की उम्मीदों को भाई-बहन ने लगाए पंख

Wed, 14 Jun 2023 06:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 14 Jun 2023 06:14 PM IST
सार

रेणुका हृदय रोग विशेषज्ञ बनना चाहती है। वहीं, दीप कमल एमबीबीएस के पश्चात कार्डियोलॉजी, चमड़ी रोग या फिर न्यूरो विशेषज्ञ तीनों में से एक क्षेत्र में महारत हासिल करेगा।

विज्ञापन
NEET Result 2023 Renuka and deepkamal qualify NEET UG test
रेणुका, दीप कमल पिता के साथ। - फोटो : संवाद

विस्तार

ऊना जिले के मेधावी विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शानदार प्रदर्शन किया। ऊना के निजी कोचिंग संस्थानों के बाहर परीक्षा में अव्वल रहे विद्यार्थियों की खुशी में जमकर ढोल पर नाच कर जश्न मनाया गया। कांगड़ा जिले भाई-बहन ने ऊना में हॉस्टल में रहते हुए कोचिंग लेकर किसान पिता की उम्मीदों को पंख लगाए हैं।

विज्ञापन


कांगड़ा की तहसील इंदौरा के गांव तियोड़ा के रहने वाले भाई और बहन ने नीट परीक्षा में अपना परचम लहराया है। ऊना के करिअर होप क्लासेज कोचिंग संस्थान में नीट की तैयारी कर रही छात्रा रेणुका ने यहां 618 अंक तो दीप कमल पुत्र अश्वनी कुमार ने 613 अंक हासिल कर किसान पिता के सपनों को पंख लगाए हैं।
विज्ञापन


रेणुका आगे चलकर एमबीबीएस करना चाहती हैं और हृदय रोग विशेषज्ञ बनना चाहती है। वहीं, दीप कमल एमबीबीएस के पश्चात कार्डियोलॉजी, चमड़ी रोग या फिर न्यूरो विशेषज्ञ तीनों में से एक क्षेत्र में महारत हासिल करेगा। दोनों के पिता अश्वनी कुमार यहां किसान है तो माता बलवंत कौर गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की इस सफलता के बाद दोनों फूले नहीं समा रहे। दोनों भाई बहन नीट परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए सात-आठ घंटे पढ़ाई को देते थे और कोचिंग संस्थान में की गई तैयारी को घर पर भी रिवाइज करते थे। दोनों ने सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed