{"_id":"64636453be7ff0984a088ae9","slug":"neeraj-maheshwari-of-paonta-also-won-the-master-games-kishan-of-kullu-won-the-third-gold-medal-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: मॉस्टर गेम्स में किशन ने जीता तीसरा स्वर्ण, नीरज और डॉ. अश्विनी ने भी लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: मॉस्टर गेम्स में किशन ने जीता तीसरा स्वर्ण, नीरज और डॉ. अश्विनी ने भी लहराया परचम
Tue, 16 May 2023 07:55 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/फतेहपुर/पांवटा साहिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/फतेहपुर/पांवटा साहिब
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 16 May 2023 07:55 PM IST
सार
एशिया पेसिफिक मॉस्टर गेम्स में हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब माजरा गांव के रहने वाले नीरज माहेश्वरी ने 5,000 मीटर की दौड़ में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है। उधर, जिला कुल्लू की राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजौरा के शिक्षक किशन लाल ने एशिया पेसिफिक मॉस्टर गेम्स में बाधा दौड़ में तीसरा स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
पांवटा के नीरज माहेश्वरी व कुल्लू के शिक्षक किशन लाल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कोरिया के जियोनबक में चल रहीं एशिया पेसिफिक मॉस्टर गेम्स में हिमाचल प्रदेश के तीन खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीते हैं। जिला कुल्लू की राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजौरा के शिक्षक किशन लाल ने एशिया पेसिफिक मॉस्टर गेम्स में बाधा दौड़ में तीसरा स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले वह भाला फेंक और डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति जिले के दंदक गांव के रहने वाले किशन लाल ने कर्मभूमि कुल्लू के साथ अपने जिले का भी नाम चमकाया। वह इस प्रतियोगिता में भाला फेंक के साथ डिस्कस थ्रो, ट्रिपल जंप और बाधा दौड़ में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। किशन लाल वर्तमान में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बजौरा में बतौर शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं। खेलों के समापन के बाद कुल्लू लौटने पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, कांगड़ा जिले के फतेहपुर उपमंडल के तहत घडोली गांव के डॉ. अश्विनी अवस्थी ने एशिया पेसेफिक मास्टर गेम्स में हैमर थ्रो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। वहीं, जिला सिरमौर के पांवटा साहिब माजरा गांव के रहने वाले नीरज माहेश्वरी ने 5,000 मीटर की दौड़ में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है।
विज्ञापन