{"_id":"64c126ed3e4ce3923e047de7","slug":"ndrf-deployed-in-overflow-dam-of-malana-project-ii-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मलाणा प्रोजेक्ट-दो के ओवरफ्लो डैम में एनडीआरएफ तैनात, मलबे को साफ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मलाणा प्रोजेक्ट-दो के ओवरफ्लो डैम में एनडीआरएफ तैनात, मलबे को साफ किया
Wed, 26 Jul 2023 09:50 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 26 Jul 2023 09:50 PM IST
सार
कुल्लू जिले में मलाणा प्रोजेक्ट-दो का डैम ओवरफ्लो होने से डैम के गेट बंद हो गए हैं। यहां एनडीआरएफ तैनात कर दी गई है। बुधवार को एनडीआएफ ने यहां पर कुछ प्रयास किया लेकिन पानी का जलस्तर बढ़ने के चलते काम करना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
मलाणा प्रोजेक्ट-दो डैम में एनडीआरएफ तैनात
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मलाणा प्रोजेक्ट-दो का डैम ओवरफ्लो होने से डैम के गेट बंद हो गए हैं। यहां एनडीआरएफ तैनात कर दी गई है। बुधवार को एनडीआएफ ने यहां पर कुछ प्रयास किया लेकिन पानी का जलस्तर बढ़ने के चलते काम करना मुश्किल हो गया। एनडीआरएफ के जवान डैम के एक किनारे पर भी उतरे थे। वहीं दूसरी स्थिति को देखते हुए अब परियोजना प्रबंधन तकनीकी इंजीनियरों की मदद ले रहा है। डैम में स्थिति सामान्य बनी हुई है, लेकिन भारी बारिश होने पर अनहोनी भी हो सकती है। 24 जुलाई मलाणा-दो में डैम ओवरफ्लो की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद एनडीआरएफ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। पैदल मार्च करते हुए डैम तक पहुंची टीम ने प्रारंभिक रेकी और स्थिति का आकलन करने के बाद, टीम की ओर से रस्सी और पर्वतारोहण उपकरणों की मदद से ऑपरेशन शुरू किया गया। सबसे पहले टीम ने मजदूरों के साथ पर्वतारोहण उपकरण की मदद से बांध के किनारे के आउटलेट बिंदु पर फंसे मलबे और अन्य कचरे को साफ किया, जिससे डैम का जलस्तर कम हो गया। टीम की ओर से गेट खोलने के लिए प्रयास किया गया। बुधवार को दो एनडीआरएफ की टीम मलाणा डैम में पहुंच कर तकनीकी कर्मचारियों को कंट्रोल रूम पहुंचने में मदद कर रही है। एसडीएम सदर विकास शुक्ला का कहना है कि प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन