{"_id":"5f54f9186ffb13570b1b4316","slug":"nda-exam-in-13-centers-in-shimla-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी के 13 केंद्रों पर हजारों ने दी एनडीए परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी के 13 केंद्रों पर हजारों ने दी एनडीए परीक्षा
Sun, 06 Sep 2020 08:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 06 Sep 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में रविवार को यूपीएससी की ओर से करवाई गई एनडीए-नेवी अकादमी की परीक्षा में हजारों अभ्यर्थी शामिल हुए। शहर भर में परीक्षा के लिए 13 केंद्र स्थापित किए गए थे। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज किया गया था। सुबह आठ बजे ही परीक्षा केंद्रों में दो चरणों में होने वाली परीक्षा के लिए प्रदेश भर से परीक्षार्थी अभिभावकों के साथ पहुंच गए थे। बाहरी राज्यों से भी विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
हर परीक्षा केंद्र में संचालन पर नजर रखने को लोकसेवा आयोग की ओर से आईओ तैनात किए गए थे। दो सत्रों में परीक्षा करवाई गई। पहले सत्र में 1329 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। दूसरे सत्र में 609 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। करीब पचास फीसदी उपस्थित रही। प्रदेश के साथ ही पड़ोसी राज्यों से भी परीक्षार्थी पहुंचे थे। परीक्षार्थियों ने कहा कि कोरोना से डर जरूर था, मगर परीक्षा केंद्रों में व्यवस्था अच्छी रही। एसओपी को फॉलो किया गया था।
विज्ञापन
राजधानी शिमला में बनाए गए परीक्षा केंद्र संजौली कॉलेज में दो सेंटर में 384-384 में से 154 और 145 ने परीक्षा दी। प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता ने बताया कि प्रदेश भर से छात्र परीक्षा देने पहुंचे थे। सुबह दस से 12.30 तक गणित और 2 से 4.30 तक दूसरी परीक्षा हुई। कोटशेरा कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीके सलारिया ने कहा कि 173 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। आरकेएमवी परीक्षा केंद्र में कुल 384 में से 158 परीक्षा में अपीयर हुए। उधर फागली, लालापनी, कसुम्पटी स्कूल, पोर्टमोर, एडवर्ड स्कूल सहित अन्य केंद्रों में भी परीक्षा करवाई गई।
विज्ञापन