फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Nauni University convocation ceremony: Degrees distributed to 1311 students, Governor and cm honored the merit

नौणी विवि दीक्षांत समारोह: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने 1311 विद्यार्थियों को बांटीं डिग्रियां, 23 को स्वर्ण पदक

Sat, 09 Dec 2023 08:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Dec 2023 08:03 PM IST
सार

राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समारोह में मुख्यातिथि थे। विवि के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। 

विज्ञापन
Nauni University convocation ceremony: Degrees distributed to 1311 students, Governor and cm honored the merit
1311 विद्यार्थियों को बांटीं डिग्रियां, 23 को स्वर्ण पदक - फोटो : संवाद

विस्तार

डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में शनिवार को 12वां दीक्षांत समारोह हुआ। राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समारोह में मुख्यातिथि थे। विवि के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। समारोह में औद्यानिकी एवं वानिकी, बीटेक बायोटेक्नोलॉजी और एमबीए कार्यक्रमों में 658 स्नातक और 565 स्नातकोत्तर और 88 डॉक्टरेट डिग्रियों सहित कुल 1,311 डिग्रियां प्रदान की हुईं।

विज्ञापन


समारोह में 23 स्वर्ण पदक और 773 मेरिट प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। सतलुज जल विद्युत निगम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक (शिक्षा) डॉ. आरसी अग्रवाल को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा गया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्वर्ण पदक विजेताओं को बधाई दी और प्रत्येक विजेता को 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक कौशल विकास छात्रावास, विवेकानंद योग और ध्यान केंद्र का भी उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन


राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील
राज्यपाल ने स्वर्ण पदक विजेताओं और डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनसे राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छात्राओं को सर्वाधिक डिग्रियां एवं स्वर्ण पदक प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि वे अपने शोध कार्य को खेतों तक ले जाएं ताकि किसानों को इसका लाभ मिल सके। राज्यपाल ने रैंकिंग में नौणी विवि के प्रदर्शन में और सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। विवि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद रैंकिंग में 17वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास को पचा नहीं पा रही भाजपा : सौरव
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सौरव चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में एक साल के भीतर तीन गारंटियाँ पूरी की गई हैं। सरकार बनते ही सबसे पहले ओपीएस को लागू किया गया। प्रदेश के बेरोजगारों के लिए स्टार्टअप योजना शुरू की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने के वादे को पूरा किया गया है। अभी सरकार के पास चार साल का समय है और चरणबद्ध ढंग से सभी गारंटियां पूरी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू की लोकप्रियता और प्रदेश में हो रहे विकास को भाजपा के नेता पचा नहीं पा रहे हैं। भाजपा के नेता सरकार के एक साल के कार्यकाल के अवसर पर ड्रामा करने जा रहे हैं, जो ओछी राजनीति को दर्शाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed