फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   National Youth Day: Cricketer Rishi Dhawan said that make sports a part of life to stay away from drugs

युवा दिवस: क्रिकेटर ऋषि धवन बोले- नशे से दूर रहने के लिए खेल को बनाएं जीवन का हिस्सा

Wed, 12 Jan 2022 11:45 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Jan 2022 11:45 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऋषि धवन ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर संदेश दिया कि हमेशा आउटडोर खेलों में ज्यादा हिस्सा लेना चाहिए। इससे वह नशे जैसी बुरी आदत से भी दूर रहेंगे और मन भी शांत रहेगा। जो व्यक्ति मन से ही हार जाता है वह कभी भी सफल नहीं होता।

विज्ञापन
National Youth Day: Cricketer Rishi Dhawan said  that make sports a part of life to stay away from drugs
क्रिकेटर ऋषि धवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशे और तनाव से दूर रहने के लिए युवाओं को एक खेल जरूर अपनी जिंदगी में खेलना चाहिए। इस खेल को रोजाना एक से आधा घंटा जरूर देना चाहिए। यह संदेश युवा दिवस के मौके पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऋषि धवन ने दिया है। उन्होंने कहा कि हमेशा आउटडोर खेलों में ज्यादा हिस्सा लेना चाहिए। 

विज्ञापन


इससे वह नशे जैसी बुरी आदत से भी दूर रहेंगे और मन भी शांत रहेगा। जो व्यक्ति मन से ही हार जाता है वह कभी भी सफल नहीं होता। इसलिए हर युवा को अपने मन पर नियंत्रण रखने की कला आनी चाहिए। युवाओं के लिए क्रिकेट, फुटबाल, बैडमिंटन, हॉकी जैसे खेल बहुत ही बेहतर हैं। इनमें अगर कोई युवा दिन में कुछ पल भी खेल लेता है तो उसका तनाव और थकान दूर हो जाती है। इसके साथ ही नशा करने की आदत भी दूर हो जाती है। ऋषि धवन मंडी जिले के रहने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कप्तानी में हिमाचल को पहली बार विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी दिलाई है। 

विज्ञापन

सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय

ऋषि धवन का कहना है कि हालांकि उनका पूरा फोकस एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी करने का है, लेकिन इसके साथ ही वह सामाजिक कार्यों में भी भूमिका निभाना चाहते हैं। वह मंडी रेडक्रॉस सोसायटी के ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं और इस दौरान कई जरूरतमंद लोगों के लिए कुछ करने का अवसर मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed