फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   National Young Historian Seminar: 250 young historians from across the country will gather in Kullu

Young Historian Seminar: कुल्लू में जुटेंगे देशभर के 250 युवा इतिहासकार, प्रस्तुत करेंगे शोधपत्र

Tue, 06 Jun 2023 05:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Jun 2023 05:54 PM IST
सार

संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा परिषद के अध्यक्ष और अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विश्वकर्मा बतौर मुख्य अतिथि होंगे। 

विज्ञापन
National Young Historian Seminar: 250 young historians from across the country will gather in Kullu
कुल्लू शहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना और केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला की ओर से 10 और 11 जून को दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा इतिहासकार संगोष्ठी वैष्णो माता मंदिर रामशिला में करवाई जाएगी। भारतीय इतिहास लेखन की प्रवृतियां एवं नवीन आयाम विषय पर होने वाली संगोष्ठी में 250 युवा इतिहासकार अपने-अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा परिषद के अध्यक्ष और अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विश्वकर्मा बतौर मुख्य अतिथि होंगे। हिमाचल प्रदेश के केंद्रीय विवि धर्मशाला के कुलपति डॉ. सत प्रकाश बंसल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. बालमकुंद पांडे मुख्य वक्ता होंगे।

विज्ञापन


समापन समारोह में पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, गोविंद वल्लभ पंत विवि हल्द्वानी के पूर्व कुलपति डॉ. तेजप्रताप अपने विचार रखेंगे। अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना समिति के प्रांत अध्यक्ष डॉ. सूरत ठाकुर ने कहा कि इस संगोष्ठी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। जिसमें मुख्य संयोजक दानवेंद्र सिंह होंगे। आवास कमेटी में गौतम कश्यप, टेक सिंह राणा, हेमराज, नरेश कुमार, पंजीकरण समिति में हीरा लाल ठाकुर, गोपी चंद, देवेंद्र गौड़, परिवहन समिति में नोविंद्र सिंह, विक्रांत और वीर विक्रम, मंच सज्जा में डॉ ओम कुमार शर्मा, राम प्रसाद ठाकुर, सांस्कृतिक कमेटी में राम प्रसाद ठाकुर, वित्त और खानपान कमेटी में धर्मेंद्र ठाकुर, खेमदास महंत, सुभाष शर्मा, कार्यालय समिति में टेढ़ी सिंह और नरेंद्र पाल, पुस्तक प्रदर्शनी कमेटी में रामनाथ और निरत सिंह, चिकित्सा व्यवस्था का कार्य अजय आचार्य और गगन भल्ला देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed