फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   National Teacher Award 2023 to Mathematics Lecturer Vijay Kumar and his Success Story

National Teacher Award 2023: विजय ने प्रदेश में बनाया पहला मैथेमेटिक्स पार्क, डीसी ने किया उद्घाटन

Mon, 28 Aug 2023 12:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, इंदौरा (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इंदौरा (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Aug 2023 12:00 PM IST
सार

विजय ने बताया कि उन्होंने रामानुजन नाम से हिमाचल का पहला मैथमेटिकल पार्क बनाया है। इसके अलावा दो स्मार्ट मैथमेटिक्स क्लासरूम बनाए हैं।

विज्ञापन
National Teacher Award 2023 to Mathematics Lecturer Vijay Kumar and his Success Story
विजय को मिठाई खिलातीं मां। - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड से सम्मानित होने वाले तहसील इंदौरा निवासी गणित प्रवक्ता विजय कुमार ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान दिया है। कोविड काल में विजय कुमार ने बेहतर तरीके से क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा दी। उन्होंने बताया कि सभी बच्चे ऑनलाइन क्लास से जुड़ नहीं पाते थे।

विज्ञापन


साथ ही कुछ गरीब परिवारों के बच्चों के पास मोबाइल नहीं थे। उस समय विजय घर-द्वार जाकर बच्चों को शिक्षा देते थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर गणित विषय को लेकर चैनल शुरू किया है। इसमें 11वीं और 12वीं के बच्चों के लिए गणित विषय के वीडियो अपलोड किए जाते हैं।
विज्ञापन


विजय ने बताया कि उन्होंने रामानुजन नाम से हिमाचल का पहला मैथमेटिकल पार्क बनाया है। इसके अलावा दो स्मार्ट मैथमेटिक्स क्लासरूम बनाए हैं। मैथमेटिक्स पार्क और क्लासरूम बनाने के लिए कई लोगों का भी काफी योगदान रहा है। पार्क और क्लासरूम बनाने के लिए चार लाख का खर्च आया है। इसके इलावा मैथमेटिकल लैब भी बनाई गई है। इसका उद्घाटन डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed