फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   national Sports Day: Padmashree Charanjit Singh said that players should be prepared at school and college level only

खेल दिवस विशेष: पद्मश्री चरणजीत सिंह बोले- स्कूल और कॉलेज स्तर पर ही तैयार किए जाएं खिलाड़ी

Sun, 29 Aug 2021 01:56 PM IST
Krishan Singh आशुतोष डोगरा, अमर उजाला, ऊना
आशुतोष डोगरा, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sun, 29 Aug 2021 01:56 PM IST
सार


पूर्व ओलंपियन एवं हॉकी के दिक्कत खिलाड़ी पद्मश्री चरणजीत सिंह ने कहा कि देश और हिमाचल प्रदेश में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दी जानी चाहिए। अगर हमें खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करना है तो स्कूल और कॉलेज के समय से ही खिलाड़ियों की तलाश शुरू करनी होगी। 

विज्ञापन
national Sports Day: Padmashree Charanjit Singh said that players should be prepared at school and college level only
पद्मश्री व पूर्व ओलंपियन चरणजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश और हिमाचल प्रदेश में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दी जानी चाहिए। अगर हमें खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करना है तो स्कूल और कॉलेज के समय से ही खिलाड़ियों की तलाश शुरू करनी होगी। आगे चलकर यही खिलाड़ी देश को ओलंपिक और अन्य प्रतियोगिताओं में मेडल लाकर देंगे। यह बात पूर्व ओलंपियन एवं हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी पद्मश्री चरणजीत सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में कही। 

विज्ञापन


जीवन के 94वें वर्ष में प्रवेश कर चुके पूर्व ओलंपियन चरणजीत सिंह ने टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर बधाई दी। कहा कि देश के लिए यह गौरव की बात है कि हमारे खिलाड़ियों ने ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन किया है। केंद्र सरकार और खेल मंत्रालय के अलावा प्रदेश सरकारों को खेलों को बढ़ावा देने के लिए कार्य करने चाहिए।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं मिलने पर ही वह अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। उनके समय में तकनीक और सुविधाओं की काफी कमी होती थी। हिमाचल में हॉकी का प्रशिक्षण लेने के लिए सुविधाओं की कमी थी। इसलिए उन्हें पंजाब में प्रशिक्षण लेना पड़ा। पंजाब के गुरदासपुर सहित देश के विभिन्न हिस्सों में प्रशिक्षण लिया। कहा कि सरकार को सभी प्रकार के खेलों के लिए बेहतरीन कोच तैनात करने चाहिए। ऊना में हॉकी के लिए एस्ट्रोटर्फ मैदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मैदानों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। देश में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उन्हें तराशने की जरूरत है। 1964 के ओलंपिक में देश को स्वर्ण पदक जिताने वाले ऊना जिले के चरणजीत सिंह मानते हैं कि आज के समय में सरकारें खेलों को बढ़ावा देने के लिए काफी प्रयास कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed