फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   national sports awards 2020 Winter Olympian Shiva Keshavan gets Arjuna award

मनाली के विंटर ओलंपियन शिवा केशवन को मिला अर्जुन अवॉर्ड

Sat, 29 Aug 2020 09:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 29 Aug 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
national sports awards 2020 Winter Olympian Shiva Keshavan gets Arjuna award
- फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मनाली के विंटर ओलंपियन शिवा केशवन को शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा है। शिवा का नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजा गया था। जिस पर मुहर लगने के बाद उन्हें यह प्रतिष्ठित अवार्ड दिया गया है। शिवा केशवन कुल्लू जिले से पहले खिलाड़ी हैं जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड दिया गया है। शिवा अब कुल्लू के सैकड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि एशियन ल्यूज चैंपियनशिप में चार बार गोल्ड मेडल जीतकर शिवा एक खास मुकाम हासिल कर चुके हैं। वहीं आधा दर्जन बार ओलंपिक में भी शिरकत की है। इसके साथ विश्व कप में 100 मीटर रेस में भी जीत दर्ज की है। शिवा केशवन के अनुभव और खेल के प्रति उनकी लग्न को देख उन्हें भारतीय ल्यूज महासंघ का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। शिवा का नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजे जाने की सूचना भर से इलाके में खुशी का माहौल था। लेकिन अब सपने के हकीकत में बदलने पर कुल्लू-मनाली के लोग फूले नहीं समा रहे हैं।
विज्ञापन


केशवन ने दो दशक तक ल्यूज स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व किया है। शिवा ने अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में 10 पदक अपने नाम करने के अलावा कई विश्व स्तर के रिकार्ड कायम किए हैं। केशवन ने वर्ष 1998 से 2018 तक छह शीतकालीन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने वर्ष 2018 शीतकालीन ओलंपिक के बाद संन्यास ले लिया। शिवा की मां इटली की हैं और पिता केरल से हैं। लेकिन यह मनाली में रहते हैं। केशवन के पिता सुधाकरन ने कहा कि अर्जुन अवॉर्ड मिलने से शिवा के साथ मनाली का नाम भी रोशन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed