{"_id":"5f4a80058ebc3e3d125c09fa","slug":"national-sports-awards-2020-winter-olympian-shiva-keshavan-gets-arjuna-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली के विंटर ओलंपियन शिवा केशवन को मिला अर्जुन अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली के विंटर ओलंपियन शिवा केशवन को मिला अर्जुन अवॉर्ड
Sat, 29 Aug 2020 09:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 29 Aug 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मनाली के विंटर ओलंपियन शिवा केशवन को शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा है। शिवा का नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजा गया था। जिस पर मुहर लगने के बाद उन्हें यह प्रतिष्ठित अवार्ड दिया गया है। शिवा केशवन कुल्लू जिले से पहले खिलाड़ी हैं जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड दिया गया है। शिवा अब कुल्लू के सैकड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एशियन ल्यूज चैंपियनशिप में चार बार गोल्ड मेडल जीतकर शिवा एक खास मुकाम हासिल कर चुके हैं। वहीं आधा दर्जन बार ओलंपिक में भी शिरकत की है। इसके साथ विश्व कप में 100 मीटर रेस में भी जीत दर्ज की है। शिवा केशवन के अनुभव और खेल के प्रति उनकी लग्न को देख उन्हें भारतीय ल्यूज महासंघ का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। शिवा का नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजे जाने की सूचना भर से इलाके में खुशी का माहौल था। लेकिन अब सपने के हकीकत में बदलने पर कुल्लू-मनाली के लोग फूले नहीं समा रहे हैं।
विज्ञापन
केशवन ने दो दशक तक ल्यूज स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व किया है। शिवा ने अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में 10 पदक अपने नाम करने के अलावा कई विश्व स्तर के रिकार्ड कायम किए हैं। केशवन ने वर्ष 1998 से 2018 तक छह शीतकालीन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने वर्ष 2018 शीतकालीन ओलंपिक के बाद संन्यास ले लिया। शिवा की मां इटली की हैं और पिता केरल से हैं। लेकिन यह मनाली में रहते हैं। केशवन के पिता सुधाकरन ने कहा कि अर्जुन अवॉर्ड मिलने से शिवा के साथ मनाली का नाम भी रोशन हुआ है।
विज्ञापन