फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   National Rafting Competition: Two more gold for Himachal on the last day

Rafting Competition: प्रतियोगिता के अंतिम दिन हिमाचल को दो और स्वर्ण

Fri, 23 Sep 2022 07:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Sep 2022 07:21 PM IST
सार

पुरुष वर्ग की मैराथन प्रतियोगिता में हिमाचल और महिला वर्ग में भारत-तिब्बत पुलिस बल (आईटीबीपी) ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, मिश्रित वर्ग में सूबे की बी टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। 

विज्ञापन
National Rafting Competition: Two more gold for Himachal on the last day
राष्ट्रीय राफ्टिंग प्रतियोगिता - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के पिरड़ी में राष्ट्रीय राफ्टिंग प्रतियोगिता में शुक्रवार को पुरुष और महिला वर्ग की मैराथन और मिश्रित वर्ग की आरएक्स प्रतियोगिता हुई। पुरुष वर्ग की मैराथन प्रतियोगिता में हिमाचल और महिला वर्ग में भारत-तिब्बत पुलिस बल (आईटीबीपी) ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, मिश्रित वर्ग में सूबे की बी टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

विज्ञापन


शुक्रवार को हुई पुरुष वर्ग की मैराथन प्रतियोगिता में हिमाचल ने स्वर्ण, आईटीबीपी ने रजत और जम्मू-कश्मीर ने कांस्य पदक जीता। वहीं, महिला वर्ग की मैराथन में आईटीबीपी ने स्वर्ण, हिमाचल की ए टीम ने रजत और सूबे की बी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। मैराथन के मिश्रित मुकाबले में आईटीबीपी ने स्वर्ण, हिमाचल ने रजत और हरियाणा ने कांस्य पद प्राप्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार मिश्रित वर्ग की आरएक्स प्रतियोगिता में हिमाचल की बी टीम ने स्वर्ण, आईटीबीपी ने रजत और हिमाचल की ए टीम ने कांस्य पदक पर कब्जा किया है। वहीं, अटल बिहारी पर्वतारोहण के निदेशक रमन घरसंगी ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उधर, प्रदेश क्याकिंग और कैनोइंग एसोसिएशन महासचिव डॉ. पीएस गुलेरिया ने कहा कि  तीन दिनों तक चली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में में स्प्रिंट, सलालम, आरएक्स और मैराथन के मुकाबले खेले गए। इनमें हिमाचल और आईटीबीपी की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में 13 राज्यों के 250 खिलाड़ियों ने ब्यास की धारा में करतब दिखाए। 

इन टीमों ने लिया भाग
प्रतियोगिता में हिमाचल ए और बी, उतराखंड, गुजरात, मध्यप्रदेश, पंजाब, लद्दाख, दिल्ली, चंडीगढ़, केरल, हरियाणा, भारत तिब्ब्त सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की टीमें शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed