{"_id":"678e21a6a28039c6360dec45","slug":"national-level-manali-winter-carnival-starts-with-cultural-tableaus-2025-01-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Manali Winter Carnival: मनाली में विंटर कार्निवल का आगाज, नहीं पहुंच पाए सीएम, विधायक गौड़ ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manali Winter Carnival: मनाली में विंटर कार्निवल का आगाज, नहीं पहुंच पाए सीएम, विधायक गौड़ ने दिखाई हरी झंडी
Mon, 20 Jan 2025 07:04 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 20 Jan 2025 07:04 PM IST
सार
Manali Winter Carnival: पर्यटन नगरी मनाली में पांच दिन तक चलने वाले राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल का सांस्कृतिक झांकियों के साथ शानदार आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री की ओर से विंटर कार्निंवल का शुभारंभ किया जाना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण धर्मशाला से उनका हेलीकाॅप्टर उड़ान नहीं भर पाया। इसलिए विधायक को ही कार्निंवल का शुभारंभ करना पड़ा।
विज्ञापन
विभिन्न झाकियों के साथ मनाली विंटर कार्निवल का आगाज।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यटन नगरी मनाली में पांच दिन तक चलने वाले राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल का सोमवार को शानदार आगाज हुआ। मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मनाली नहीं पहुंच पाए, लिहाजा विधायक भुवनेश्वर गौड ने परिधि गृह से हरी झंडी दिखाकर सांस्कृतिक झांकियों को रवाना किया। परिधि गृह से माल रोड तक 276 महिला मंडलों और विभिन्न राज्यों के 22 सांस्कृतिक दलों ने शानदार झांकियां निकालीं।
विज्ञापन
माल रोड पर हिमाचल की ठेठ पहाड़ी सांस्कृतिक विरासत, लुप्त होते अनाज एवं संस्कृति को दर्शाती व सामाजिक जागरूकता का संदेश देतीं भव्य झांकियों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। माल रोड के दोनों ओर पर्यटक और स्थानीय लोग झांकियों की तस्वीरें मोबाइल फोन में कैद करते नजर आए।
विज्ञापन
24 जनवरी तक चलने वाले विंटर कार्निवल में 21 और 23 जनवरी को महानाटी होगी। इसके अलावा विंटर क्वीन, वॉयस ऑफ कार्निवल, फिल्म डांस, लोकनृत्य प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्निवल में महिला मंडलों और सांस्कृतिक दलों के फैशन शो, स्ट्रीट प्ले सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विधायक ने विभिन्न महिला मंडलों और सांस्कृतिक दलों की तालियां बजाकर हौसलाअफजाई की। उनके साथ विधायक विनोद सुल्तानपुरी, एसडीएम रमण कुमार शर्मा, डीएसपी रमण कुमार शादी, कांग्रेस नेता देवेंद्र नेगी, विद्या नेगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन