{"_id":"621254c786f53178c16ff217","slug":"national-investigation-agency-deemed-suspension-of-ips-arvind-digvijay-negi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए: लश्कर के ओजीडब्ल्यू को गोपनीय दस्तावेज सौंपने के आरोप में गिरफ्तार नेगी सस्पेंड, आधिकारिक आदेश आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईए: लश्कर के ओजीडब्ल्यू को गोपनीय दस्तावेज सौंपने के आरोप में गिरफ्तार नेगी सस्पेंड, आधिकारिक आदेश आज
Mon, 21 Feb 2022 10:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:47 AM IST
सार
एनआईए ने प्रदेश सरकार को जानकारी दी कि नेगी को बीते शुक्रवार शाम 5:40 बजे गिरफ्तार किया था। रविवार को नेगी को गिरफ्तारी किए 48 घंटे हो गए। इससे नेगी का डीम्ड सस्पेंशन हो गया।
विज्ञापन
आईपीएस अरविंद दिगविजय नेगी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को गोपनीय दस्तावेज सौंपने के आरोप में गिरफ्तार हिमाचल काडर के आईपीएस अफसर पी अरविंद दिग्विजय नेगी का डीम्ड निलंबन हो गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इसकी सूचना प्रदेश सरकार को दे दी है।
विज्ञापन
एनआईए ने प्रदेश सरकार को जानकारी दी कि नेगी को बीते शुक्रवार शाम 5:40 बजे गिरफ्तार किया था। रविवार को नेगी को गिरफ्तारी किए 48 घंटे हो गए। इससे नेगी का डीम्ड सस्पेंशन हो गया। हालांकि, राज्य गृह विभाग रविवार को अवकाश के चलते सोमवार को इसके आधिकारिक लिखित आदेश जारी करेगा।
विज्ञापन
गौर हो कि एनआईए ने पिछले साल 6 नवंबर 2021 को नेगी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था। इस बीच नेगी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस हिमाचल प्रदेश भेज दिया था। इस दौरान नेगी को एसडीआरएफ जुन्गा में कमांडेंट लगाया था। सोमवार को इस पद पर किसी दूसरे अफसर की तैनाती की जा सकती है।
विज्ञापन