फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   National Highways Authority of India Mountains will not be cut in 90 degree for fourlane road

NHAI: एनएचएआई ने लिया सबक, फोरलेन के लिए 90 डिग्री में नहीं काटे जाएंगे पहाड़

Mon, 07 Aug 2023 11:05 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 07 Aug 2023 11:05 AM IST
सार

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर परवाणू से सोलन तक पहले चरण में फोरलेन का निर्माण पूरा हो चुका है। इस सड़क पर बहुत जगह 90 डिग्री की कटिंग अब आफत बन गई है।

विज्ञापन
National Highways Authority of India Mountains will not be cut in 90 degree for fourlane road
कालका-शिमला नेशनल हाईवे अवरुद्ध। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश में फोरलेन बनाने के लिए अब 90 डिग्री पर पहाड़ों की कटाई नहीं की जाएगी। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मापदंड बदलने का फैसला लिया है। इससे पहाड़ों को अधिक नुकसान नहीं होगा। मापदंड में बदलाव करने के लिए जल्द ही तकनीकी टीम भी पहाड़ों का मुआयना करेगी। इसके बाद सड़क निर्माण में पहाड़ियों की कटिंग यदि गुंजाइश होगी तो ही की जाएगी।

विज्ञापन


इससे पहाड़ सुरक्षित रहेंगे और अधिक नहीं दरकेंगे। इसके साथ-साथ फोरलेन निर्माण करने के लिए एक्सपर्ट समेत भू-विशेषज्ञों की भी राय ली जाएगी। इसके बाद ही ड्राइंग तैयार की जाएगी। यह फैसला राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सबसे पहले फोरलेन प्रोजेक्ट परवाणू-सोलन में दरकती हुई पहाड़ियों को देखते हुए लिया है। वहीं इस प्रोजेक्ट में अब एक्सपर्ट की राय लेने के बाद नई तकनीक को अपनाकर दरकते पहाड़ों को भी टिकाया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर परवाणू से सोलन तक पहले चरण में फोरलेन का निर्माण पूरा हो चुका है। इस सड़क पर बहुत जगह 90 डिग्री की कटिंग अब आफत बन गई है। इसके अलावा जहां पहाड़ को इससे कुछ कम कोण पर काटे गया है वो भी भरभरा रहे हैं। ऐसे में अब लगातार परवाणू से सोलन की बीच भूस्खलन हो रहा है। गर्मी या फिर बरसात का मौसम पहाड़ियों से भूस्खलन हो रहा है। परवाणू से सोलन तक फोरलेन से चालकों को मुसीबत का सामना कर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों तंबूमोड़ के पास नेशनल हाईवे पर पहाड़ी से रोजाना मलबा गिर रहा है। फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी जिनता मलबा हटाती है उतना ही मलबा पहाड़ी से और सड़क पर आ जाता है। हैरत की बात यह है कि फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी समेत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सड़क का निर्माण करना चुनौती बना हुआ है। वहीं फोरलेन का हिमाचल में सबसे पहला चरण होने से एनएचएआई ने बहुत कुछ सीखा है। जिसे अब ठीक करने का प्रयास भी किया जा रहा है।


12 से 15 अगस्त के बीच हिमाचल में कई जगहों में एक्सपर्ट कमेटी मुआयना करेगी। प्रदेश में हर 200 मीटर के बाद पहाड़ी का स्वभाव बदल जाता है। परवाणू-सोलन फोरलेन प्रोजेक्ट में जो कमियां हैं उसे देखकर आगामी प्रोजेक्ट में उसे दूर करने का प्रयास भी किया गया है। अब पहाड़ियों की कटिंग के लिए नए मापदंड अपनाए जाएंगे। अधिकतर टनल का निर्माण किया जाएगा। परवाणू-सोलन तक दरकते पहाड़ को टिकाने के लिए जल्द ही काम भी शुरू किया जाएगा। -अब्दुल बासित, क्षेत्रीय अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed