{"_id":"654383173a425d2e140565c5","slug":"national-highway-five-restored-in-kinnaur-himachal-pradesh-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kinnaur NH-5: छह दिन बाद हाईवे बहाल, वाहनों की आवाजाही शुरू; लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kinnaur NH-5: छह दिन बाद हाईवे बहाल, वाहनों की आवाजाही शुरू; लोगों ने ली राहत की सांस
Thu, 02 Nov 2023 06:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 02 Nov 2023 06:42 PM IST
सार
एनएच प्राधिकरण के एक्सईएन केएल सुमन ने बताया कि दोपहर बाद एनएच पांच को बहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि बार-बार भूस्खलन होने से मार्ग बहाल करने में समय लगा।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पांच बहाल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के नाथपा के पास पांच दिन से बंद एनएच-पांच बहाल होने से हजारों लोगों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। गुरुवार दोपहर बाद करीब सवा चार बजे भूस्खलन से बंद एनएच बहाल होने से शिमला से किन्नौर और किन्नौर से शिमला की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही सुचारू हो गई। जिले के बागवानों और किसानों को अब सेब और अन्य फसलों को विभिन्न मंडियों में पहुंचाने में कोई परेशानी न होगी।
विज्ञापन
दरअसल नाथपा के पास बीते शनिवार की रात दो बजे पहाड़ी से भूस्खलन होने से एनएच का 200 मीटर पूरी तरह मलबे और चट्टानों में दब गया था। एनएच प्राधिकरण ने अवरुद्ध मार्ग को बहाल करने की काफी कोशिश की, लेकिन बार-बार पत्थरों के गिरने से काम करना मुश्किल हो गया था। प्रशासन के अनुसार फिलहाल रात के समय वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया जाएगा, जिससे किसी प्रकार कोई घटना पेश न आए।
विज्ञापन
प्रशासन ने एनएच बहाल होते हुए सबसे पहले गैस सिलिंडरों और पेट्रोल-डीजल की गाड़ियों को किन्नौर की ओर भेजा। उधर, एनएच-पांच प्राधिकरण रामपुर के एक्सईएन केएल सुमन ने बताया कि दोपहर के बाद एनएच बहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि बार-बार भूस्खलन होने से सड़क बहाली में दिक्कत पेश आई। लेकिन कर्मचारियों और मजदूरों ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को बहाल कर दिया।
विज्ञापन