फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   National Doctor's Day: Dr. Sudhir who has been running the Neurology department alone for 10 years

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस: आईजीएमसी शिमला में न्यूरोलॉजी विभाग को 10 साल से अकेले चला रहे डॉ. सुधीर

Fri, 01 Jul 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh सुमित ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
सुमित ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Jul 2022 05:00 AM IST
सार

ओपीडी के अलावा आपातकाल में डॉ. सुधीर मरीजों को अपने कमरे में आने से कभी नहीं रोकते और पूरी सेवा भाव से इनकी जांच करते हैं। हालांकि कोरोना के चलते अब हालात बदले हैं। 

विज्ञापन
National Doctor's Day: Dr. Sudhir who has been running the Neurology department alone for 10 years
डॉ. सुधीर शर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल शिमला में एक चिकित्सक ऐसे भी हैं जो पिछले दस साल से न्यूरोलॉजी विभाग अकेले चला रहे हैं। हफ्ते में दो बार इनकी ओपीडी चलती है, इन दो दिनों में डॉ. सुधीर शर्मा 300 मरीजों को अकेले देखते हैं। इसके अलावा बाकी दिनों में दिमाग से जुड़ी बीमारियों के टेस्ट करते हैं। यह सुबह 8:00 बजे अस्पताल पहुंच जाते हैं। वैसे तो इनकी ड्यूटी अपराह्न 4:00 बजे तक होती है, लेकिन मरीजों को देखते हुए रात भी हो जाती है। विभाग का पूरा जिम्मा इनके पास है। ओपीडी के अलावा आपातकाल में डॉ. सुधीर मरीजों को अपने कमरे में आने से कभी नहीं रोकते और पूरी सेवा भाव से इनकी जांच करते हैं।

विज्ञापन


हालांकि कोरोना के चलते अब हालात बदले हैं। हालांकि आईजीएमसी के न्यूरोलॉजी विभाग में चिकित्सकों के चार पद स्वीकृत हैं, लेकिन तीन पद दस साल से खाली हैं। अस्पताल में प्रदेश भर से मरीज माइग्रेन, मिर्गी, पक्षाघात, पार्किंसन और भूलने की बीमारी का इलाज करवाने पहुंचते हैं। शिमला के जुन्गा के रहने वाले डॉ. सुधीर ने इससे पहले पीजीआई चंडीगढ़ में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर सेवाएं दीं। वह हिमाचल में सेवाएं देना चाहते थे, ऐसे में जब आईजीएमसी के न्यूरोलॉजी विभाग में आवेदन मांगे तो उन्होंने तुरंत आवेदन किया। डॉ. सुधीर कहते हैं कि पहाड़ी क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं का कई बार अभाव रहता है। उनकी इच्छा थी कि वह ऐसी जगह सेवाएं दे जहां पर मरीजों को चिकित्सा सुविधा की दरकार रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed