{"_id":"6494620926346008d70bb196","slug":"national-book-fair-from-june-24-23-publishers-will-participate-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla Book Fair: राष्ट्रीय पुस्तक मेला 24 जून से, 23 प्रकाशक लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Book Fair: राष्ट्रीय पुस्तक मेला 24 जून से, 23 प्रकाशक लेंगे भाग
Thu, 22 Jun 2023 08:32 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 22 Jun 2023 08:32 PM IST
सार
प्रदेश की राजधानी शिमला के गेयटी थियेटर में 24 जून से 2 जुलाई तक राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन होगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शाम 5:30 बजे करेंगे।
विज्ञापन
पुस्तक मेले के आयोजक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के गेयटी थियेटर में 24 जून से 2 जुलाई तक राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन होगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शाम 5:30 बजे करेंगे। नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। ओकार्ड इंडिया दिल्ली (ओजस सेंटर फॉर आर्ट एंड रीडरशिप डवल्पमेंट) और शिमला नगर निगम की ओर से यह छठा पुस्तक मेला लगाया जा रहा है। यह जानकारी ओकार्ड इंडिया के संयोजक सचिन चौधरी ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। मेले में देशभर से 23 प्रकाशक भाग लेंगे।
विज्ञापन
कहा कि मेले के आयोजन का मुख्य मकसद पाठकों और विशेषकर युवाओं को साहित्य की ओर आकर्षित करना है। इनमें ओकार्ड साहित्य सम्मान 25 जून, कवि गोष्ठी 29 जून, जेएनयू के विद्वानों के साथ इतिहास लेखन पर एक और दो जुलाई को संगोष्ठी होगी। मेले में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी), राजकमल प्रकाशन, वाणी प्रकाशन, राधाकृष्ण, लोक भारती, किताबघर, आधार प्रकाशन प्रा.लि, भारत सरकार, भारतीय कला, शिवांगी, बिंब प्रतिबिंब, निखिल, भारतीय ज्ञानपीठ, राजपाल एंड सन्स, सस्ता साहित्य मंडल, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, पदम बुक कंपनी, जीनियस हाइव पब्लिकेशन आदि शामिल है।
विज्ञापन
डॉ. देवेंद्र गुप्ता को मिलेगा ओकार्ड साहित्य सम्मान
हिंदी के जाने माने साहित्यकार और सेतु साहित्यिक पत्रिका के संपादक डॉ. देवेंद्र गुप्ता को ओकार्ड साहित्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें रोटरी क्लब टाउन हाल में 25 जून को दोपहर तीन बजे होने वाले समारोह में प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संपादक राकेश कौशल करेंगे। डॉ. देवेंद्र गुप्ता का जन्म 21 अगस्त 1960 को हिमाचल के रामपुर बुशहर में हुआ है। इन्होंने हिंदी रंगमंच में पीएचडी के अलावा पत्रकारिता में डिप्लोमा और कम्यूनिकेशन में एमए किया है। प्रदेश और देश की पत्र-पत्रिकाओं में इनके लेख प्रकाशित हो चुके हैं।
विज्ञापन