फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   National Basketball Championship: One-sided defeat of Himachal in boys, girls category

राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता: लड़कों, लड़कियों के वर्ग में हिमाचल की एकतरफा हार

Wed, 16 Nov 2022 08:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Published by: Krishan Singh Updated Wed, 16 Nov 2022 08:58 PM IST
सार

47वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन लड़कियों के वर्ग में कर्नाटक ने मध्य प्रदेश को 30-27 के अंतर से हराया। 

विज्ञापन
National Basketball Championship: One-sided defeat of Himachal in boys, girls category
सब जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के नगर परिषद मैदान में चल रही 47वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन लड़कियों के वर्ग में कर्नाटक ने मध्य प्रदेश को 30-27 के अंतर से हराया। बिहार ने हिमाचल को 24-06 के अंतर से हराया। इसके अलावा चंडीगढ़ ने उत्तराखंड को 58-12 और उत्तर प्रदेश ने दिल्ली को 32-29 के अंतर से शिकस्त दी। राजस्थान ने केरल को 43-37 के अंतर और पंजाब ने तेलंगाना को 49-25 से परास्त किया। इसके अलावा आंध्र प्रदेश ने पुडुचेरी को 52-20, असम ने उत्तराखंड को 35-16 के अंतर से हराया। प. बंगाल ने बिहार को 41-06, छत्तीसगढ़ ने गोवा को 83-09 के एकतरफा अंतर से हराया। लड़कों के वर्ग में दिल्ली ने तेलंगाना को 56-44, कर्नाटक ने हिमाचल को 49-20, चंडीगढ़ ने पुडुचेरी को 46-42 और राजस्थान ने उत्तर प्रदेश को 60-42 से हराया। हरियाणा ने छत्तीसगढ़ को 68-14, बिहार ने मध्य प्रदेश को 24-22, महाराष्ट्र ने तमिलनाडु को 59-53, झारखंड ने असम को 56-30 के अंतर से हराया। इसके अलावा प. बंगाल ने पुडुचेरी को 43-33, केरल ने ओडिशा को 59-39 और गुजरात ने गोवा को 65-05 के अंतर से शिकस्त दी।
विज्ञापन


मंडी ने रामपुर और बिलासपुर ने बैजनाथ को हराया
उधर, एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में अंतर महाविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। नगर परिषद अध्यक्ष रेणु शर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का पहला मैच राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर और राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ के बीच खेला गया। बिलासपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और बैजनाथ की पूरी टीम 43 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। बिलासपुर की तरफ से आरुषि ने पांच विकेट, स्वीटी और शिवाली ने दो-दो विकेट झटके। बिलासपुर की टीम ने मात्र तीन ओवरों में 10 विकेट से शानदार जीत हासिल की।  दूसरा मैच राजकीय महाविद्यालय मंडी और राजकीय महाविद्यालय रामपुर के बीच खेला गया। मंडी में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। वर्षा ने शानदार नाबाद खेलते हुए 74 रन बनाए। इसके अतिरिक्त आस्था ने 19 शिवानी ने 18 और रंजना ने 15 रनों का योगदान दिया । मंडी की टीम ने कुल दो विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। रामपुर की तरफ से वीना और मिथिला ने एक-एक विकेट हासिल किया ।लक्ष्य का पीछा करते हुए रामपुर की टीम 14 ओवर में मात्र 81 रन के स्कोर पर आल आउट हो गई । खुशबू ने 19 कनिका ने 18 और अवंतिका ने 12 रन बनाए। 
विज्ञापन


 

मनाली में अंडर-17 बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू 

National Basketball Championship: One-sided defeat of Himachal in boys, girls category
मनाली में अंडर-17 बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू - फोटो : संवाद

मनाली के क्लब हाउस इंडोर स्टेडियम में बुधवार को हिमाचल प्रदेश सब जूनियर अंडर-17 राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपमंडलाधिकारी मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने किया। इस दौरान जिला खेल अधिकारी कविता ठाकुर भी मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों से लगभग 80 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। गुरुवार से बैडमिंटन के मुकाबले खेले जाएंगे और प्रतियोगिता पांच दिन तक चलेगी।

उपमंडलाधिकारी मनाली ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है। कविता ठाकुर की सराहना करते हुए कहा कि खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाने वाली कविता आज कुल्लू जिला की खेल अधिकारी बनी हैं। इस दौरान हिमाचल बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रमेश ठाकुर, रोटरी क्लब मनाली के पूर्व अध्यक्ष भरत खुराना, प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्र शेखर, सह सचिव पंकज शर्मा, सदस्य ज्ञान ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed