{"_id":"63de177c4f8ecc4f2f11d90e","slug":"nari-samman-yojana-10-5-lakh-women-will-get-1500-rupee-per-month-in-himachal-pradesh-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी सम्मान योजना: 10 लाख महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये, जून के पहले सप्ताह में मिलेगी राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी सम्मान योजना: 10 लाख महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये, जून के पहले सप्ताह में मिलेगी राशि
Sat, 04 Feb 2023 02:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 04 Feb 2023 02:19 PM IST
सार
10,53,021 महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये दिए जाएंगे। जून के पहले सप्ताह तक लाभार्थियों को पैसा दिया जाएगा। यह राशि चरणबद्ध तरीके से दी जाएगी।
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सचिवालय में शनिवार को नारी सम्मान योजना को लेकर कैबिनेट उप समिति की बैठक हुई। बैठक के बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी विकास खंड कार्यालयों से डाटा एकत्रित किया गया और पात्र महिलाओं की पहचान की गई। नारी सम्मान योजना के तहत प्रदेश की 10,53,021 महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इससे प्रदेश सरकार पर 1,895 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ेगा। नारी सम्मान योजना का एजेंडा पहले कैबिनेट में लाया जाएगा और उसके बाद बजट सत्र में इसे पास किया जाएगा। धनीराम शांडिल ने कहा कि 31 मार्च से पहले बजट पेश कर दिया जाएगा। अप्रैल में आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। आवेदन प्राप्त करने और उनकी जांच करने में करीब 45 दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन
जून के पहले सप्ताह तक लाभार्थियों को पैसा दिया जाएगा। यह राशि चरणबद्ध तरीके से दी जाएगी। बीपीएल परिवार में यदि कोई महिला और दो बेटियां हैं तो ऐसे मामले चिन्हित किए जांएगे। इस पर भी जल्द फैसला लिया जाएगा। धनीराम शांडिल ने कहा कि जिन्हें पहले से ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिल रही है उसकी राशि न्यूनतम 1500 की जाएगी।
विज्ञापन