फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Naresh Chauhan said, The panchayat elections were supposed to be held on time, and we were already prepared fo

Shimla: नरेश चाैहान बोले- पंचायत चुनाव समय पर होने थे, अप्रैल के लिए हम पहले से तैयार थे

Thu, 22 Jan 2026 04:56 PM IST
Krishan Singh एजेंसी/ब्यूरो, शिमला।
एजेंसी/ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Jan 2026 04:56 PM IST
सार

 पंचायत चुनावों पर मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा ने कहा कि चुनाव समय पर होने ही थे, क्योंकि हम अप्रैल के लिए तैयार थे।

विज्ञापन
Naresh Chauhan said, The panchayat elections were supposed to be held on time, and we were already prepared fo
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों पर मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा ने कहा कि चुनाव समय पर होने ही थे, क्योंकि हम अप्रैल के लिए तैयार थे। गुरुवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में नरेश चाैहान ने कहा कि पंचायत चुनाव करवाने को लेकर कोई विवाद नहीं था। चुनाव समय पर होने थे। अप्रैल के लिए हम पहले से तैयार थे। लगातार बरसात की वजह से प्रदेश में आपदा थी, सड़कें खराब थीं... ऐसे में इन कामों को प्राथमिकता पर करना था।

विज्ञापन


उसकी वजह से कुछ देरी हुई। चुनाव के लिए हाईकोर्ट से भी आदेश आया। सरकार इस बात के लिए पहले से तैयार थी। विपक्ष का यह गलत प्रोपेगेंडा है कि सरकार चुनाव टालना चाहती है। इसमें कोई तथ्य नहीं है। यह सब मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए किया गया। विपक्ष के पास जनता के हित का कोई अच्छा मुद्दा नहीं होता तो वे इस तरह का प्रचार करके लोगों को भ्रमित करने की कोशिश करता है। विपक्ष की बातों में एक प्रतिशत भी सच्चाई नहीं है। 
विज्ञापन

बिना ठोस परीक्षण के जनता के वाहनों को प्रयोगशाला में बदल रही केंद्र सरकार : राठौर

 कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने ई 20 यानी 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बुधवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में दावा किया कि सरकार बिना ठोस परीक्षण के जनता के वाहनों को प्रयोगशाला में बदल रही है, जिससे नागरिकों को भारी नुकसान हो रहा है। राठौर ने कहा कि 30 जून को सुप्रीम कोर्ट में अटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया ने बताया था कि ई20 पेट्रोल का अभी सिर्फ प्रयोग चल रहा है और इसे पूर्ण रूप से लागू नहीं किया गया है। राठौर ने सवाल उठाया कि यदि यह सिर्फ एक प्रयोग है, तो इसे पूरे देश पर क्यों थोपा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ई 20 पेट्रोल गाड़ियों के इंजनों के लिए धीमा जहर साबित हो रहा है, जिससे इंजन खराब हो रहे हैं और माइलेज में गिरावट आ रही है। उन्होंने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा कि इस ईंधन से गाड़ियों का माइलेज कम हो जाता है।

राठौर ने सरकार से पूछा कि क्या वह इस प्रयोग से प्रभावित नागरिकों को मुआवजा देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में कुछ कंपनियों को फायदा पहुंचाने की मंशा है, जिससे तेल कंपनियों को वित्त वर्ष 2024-25 में 80,000 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2025-26 में 1,17,142 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। राठौर ने कहा कि ई 20 पेट्रोल के कारण जनता में आक्रोश है और कई जगहों पर प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पड़ोसी देश भूटान ने भी इस मिश्रित तेल को लेने से इन्कार कर दिया है। पुरानी गाड़ियां, दोपहिया वाहन और कृषि उपकरण इस ईंधन के अनुकूल नहीं हैं, जिससे उन्हें भारी क्षति हो रही है। राठौर ने मांग की कि जब तक इस प्रयोग के पारदर्शी परिणाम सामने नहीं आते, तब तक ई 20 पेट्रोल पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने जनता को शुद्ध पेट्रोल और मिश्रित पेट्रोल में से चुनने का विकल्प देने की भी मांग की। राठौर ने सेब सीजन शुरू होने का जिक्र करते हुए सरकार से सड़कों को दुरुस्त रखने के लिए उचित प्रबंध करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए यह जरूरी है ताकि बागवानों का सेब बिना किसी बाधा के समय पर मंडियों तक पहुंच सके। राठौर ने बताया कि उन्होंने शिमला के डिप्टी कमिश्नर से भी बात की है, जिन्होंने हर संभव कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed