फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Naresh Chauhan said PM considers Himachal as second home, when will he help

HP Politics: नरेश चौहान बोले- हिमाचल को दूसरा घर मानते हैं पीएम, कब करेंगे मदद

Thu, 17 Aug 2023 07:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Aug 2023 07:21 PM IST
सार

ख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर बताते हैं। आज प्रदेश सबसे बडे़ संकट से गुजर रहा है। 

विज्ञापन
Naresh Chauhan said  PM considers Himachal as second home, when will he help
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर बताते हैं। आज प्रदेश सबसे बडे़ संकट से गुजर रहा है। वह यह जानना चाहते हैं कि केंद्र से वित्तीय सहायता कब मिलेगी। चौहान ने कहा कि अगर यह सहायता छह महीने के बाद आएगी तो इसका वह महत्व नहीं रह जाएगा। वह प्रदेश में के विपक्ष के नेताओं से अपील करते हैं कि भाजपा में नेतृत्व या वर्चस्व की लड़ाई हो सकती है। उनके लिए 2024 के लिए माहौल बनाने की बात हो सकती है, लेकिन मुख्यमंत्री की प्राथमिकता लोगों की मदद करने की है।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री जयराम बताएं कि पांच साल में उन्होंने क्या किया। अगर वह यह बात कर रहे हैं कि पेड़ गिरने वाला था, तो उससे पहले बचाव नहीं किया तो उन्होंने पांच साल में क्या किया। हिमाचल में भारी बारिश को अगर राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाता तो अच्छा होता। इसमें क्यों देरी की जा रही है। इस बार राज्य में बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। सरकार ने राहत मैनुअल को बदलकर बहुत बड़ा काम किया है। सीएम ने सेब बेल्ट में जो दौरा किया, उसमें सुनिश्चित किया कि कितनी राहत किन-किन लोगों को मिली है। सड़कों के रखरखाव के लिए तीस करोड़ रुपये मशीनों की जरूरत के लिए जारी किए गए हैं। एनएच के लिए दस करोड़ रुपये दिए हैं, जबकि इसे नेशनल हाईवे अथारिटी को ही यह देखना होता है।
विज्ञापन


शिव मंदिर हादसे पर अंबाला से विशेष मशीनरी मंगवाई गई है, जो हेलिकॉप्टर से उतारी है। पौंग डैम में पानी छोड़ने के बाद करीब 1,200 लोगों को नाव या हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया है। सीएम खुद मौके पर गए हैं। विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर जिस तरह से बयानबाजी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि विधानसभा सत्र होना चाहिए। क्या पुलिस बल और सबको सत्र में जाना चाहिए तो क्या यह सही वक्त है। जो केंद्रीय टीम हिमाचल आई, उसके आकलन के बाद सहायता देनी चाहिए। उन्हाेंने कहा कि 315 करोड़ रुपये भारत सरकार के पास पहले से ही पड़े थे। गृह मंत्री से मुख्यमंत्री ने यह मामला उठाया। इसमें से 189 करोड़ रुपये मिले। यह वह मिला है जो हिमाचल का बकाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नहीं तो कब घोषित होगी राष्ट्रीय आपदा : आजाद
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुधीर आजाद ने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदा में अभी तक करीब 300 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग लापता हो गए हैं। पूरे प्रदेश में भय का माहौल है। राज्य सरकार सीमित संसाधनों के तहत युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। इतना कुछ होने के बाद भी केंद्र सरकार इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अब किसी चीज का इंतजार कर रही है।

हिमाचल प्रदेश भी देश का हिस्सा है। यह ऐसा पहला मौका है, जब हिमाचल में इस तरह की आपदा का माहौल बना है। 8,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस नुकसान की भरपाई और लोगों को राहत तभी मिलेगी, जब इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर कार्य शुरू होगा। आजाद ने मुख्यमंत्री का एमआईएस के तहत सेब खरीद मूल्य में 1.50 रुपये की बढ़ोतरी करने का स्वागत किया है। सरकार ने बागवानों के हित में यह ऐतिहासिक फैसला लिया है। 
 

केंद्र ने हिमाचल को नहीं रखी कोई कमी : बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-तीन में प्रदेश के लिए 2643.01 करोड़ की राशि स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार जताया है। हिमाचल प्रदेश में 254 सड़कों का निर्माण कार्य होगा।

उन्होंने कहा कि सड़क हिमाचल प्रदेश की जीवन रेखा है और इसको बरकरार रखने के लिए केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी है। बिंदल ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और हिमाचल प्रदेश के विकास और संकट की घड़ी में मदद राशि के लिए कमी नही आने दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed