{"_id":"60bc628d8ebc3e80e87215d8","slug":"narender-bragta-s-eldest-son-chetan-can-handle-father-s-political-legacy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरागटा के बड़े बेटे चेतन संभाल सकते हैं पिता की सियासी विरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरागटा के बड़े बेटे चेतन संभाल सकते हैं पिता की सियासी विरासत
Sun, 06 Jun 2021 11:22 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:22 AM IST
सार
चेतन बरागटा प्रदेश भाजपा आईटी सेल के प्रमुख हैं। वह भाजयुमो में भी सक्रिय हैं। शिमला विधानसभा क्षेत्र में भी वह सक्रिय रहते हैं।
विज्ञापन
चेतन बरागटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवंगत नरेंद्र बरागटा की सियासी विरासत को अब उनके बड़े बेटे चेतन बरागटा संभाल सकते हैं। चेतन बरागटा प्रदेश भाजपा आईटी सेल के प्रमुख हैं। वह भाजयुमो में भी सक्रिय हैं। शिमला विधानसभा क्षेत्र में भी वह सक्रिय रहते हैं। नरेंद्र बरागटा के छोटे बेटे ध्रुव बरागटा निजी बैंक में अधिकारी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल के करीबी रहे नरेंद्र बरागटा को मौजूदा सरकार ने मंत्री ने बनाने का समर्थकों को मलाल रहा है।
विज्ञापन
धूमल के मुख्यमंत्री रहते दोनों बार कैबिनेट मंत्री रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भी सीएम प्रेमकुमार धूमल को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने के बाद माना जा रहा था कि बरागटा कैबिनेट मंत्री होंगे। प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जुब्बल-कोटखाई में हुई रैली में भी सीएम जयराम ठाकुर ने नरेंद्र बरागटा को मंत्री बनाए जाने के संकेत दिए थे।
विज्ञापन
इसके बाद लोगों ने उन्हें समर्थन देते हुए विधायक बना दिया था। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भी नरेंद्र बरागटा सरकार के खिलाफ आक्रामक मुद्रा में नजर आए। बाद में राज्य सरकार ने उनके लिए कैबिनेट स्तर का एक अलग पद राज्य मुख्य सचेतक का सृजित किया। इसके बाद नरेंद्र बरागटा को हिमाचल प्रदेश में जनमंच कार्यक्रमों का भी प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन