फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Names will be registered in voter lists for four days in Himachal, final publication will be on January 5.

हिमाचल: मतदाता सूचियों में चार दिन दर्ज होंगे नाम, 5 जनवरी को होगा अंतिम प्रकाशन

Fri, 27 Oct 2023 08:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Oct 2023 08:07 PM IST
सार

 मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि 4, 5 और 18,19 नवंबर को मतदाता सूचियों में नाम दर्ज होंगे। 26 दिसंबर तक दावों और आक्षेपों का निपटारा होगा।

विज्ञापन
Names will be registered in voter lists for four days in Himachal, final publication will be on January 5.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी 68 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि 4, 5 और 18,19 नवंबर को मतदाता सूचियों में नाम दर्ज होंगे। 26 दिसंबर तक दावों और आक्षेपों का निपटारा होगा। 5 जनवरी को होगा फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन होगा। उन्होंने बताया कि जन साधारण की सुविधा के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर 4 और 5 नवंबर, 18 और 19 नवंबर को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन


ताकि छूटे हुए पात्र नागरिक अपना अथवा अपने परिवार के पात्र व्यक्ति का नाम फोटोयुक्त मतदाता सूची में दर्ज करवाने, अशुद्ध प्रविष्टियों में शुद्धि करवाने तथा परिवार के अपात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से हटाया जाना सुनिश्चित कर सकें। दावों और आक्षेपों का निपटारा 26 दिसंबर तक किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने लोगों से आग्रह किया कि 27 अक्तूबर से 9 दिसंबर तक अपने मतदान केंद्रों पर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का निरीक्षण अवश्य करें और नाम दर्ज करवाने, अशुद्ध प्रविष्टियों में शुद्धिकरण और अपात्र नागरिकों के नाम हटवाने में सहयोग दें। मतदाता सूचियों में नाम दर्ज होने की पुष्टि http://ceohimachal.nic.in पर भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


आरडी नजीम को सौंपा प्रधान सचिव वित्त का कार्यभार
प्रदेश सरकार ने वित्त विभाग का जिम्मा प्रधान सचिव आरडी नजीम को सौंप दिया है। बीते दिनों ही सरकार ने मनीष गर्ग को अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त कर प्रधान सचिव देवेश कुमार को वित्त विभाग सौंपा था। अब देवेश कुमार के 11 नवंबर तक विदेश दौरे पर जाने के चलते कार्मिक विभाग ने आरडी नजीम को वित्त विभाग सौंपा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed