फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Nagrota Double Murder Case: Wife and daughter of absconding accused sent to judicial custody

Kangra News: दोहरे हत्याकांड का आरोपी छह दिन बाद भी नहीं चढ़ा हत्थे, पत्नी और बेटी न्यायिक रिमांड पर

Tue, 07 Nov 2023 07:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Nov 2023 07:30 PM IST
सार

पमंडल की जसौर पंचायत में 2 नवंबर को हुए दोहरे हत्याकांड के सिलसिले में पुलिस की ओर से गिरफ्तार की गईं आरोपी की पत्नी और बेटी को तीन दिन की पुलिस रिमांड समाप्त हो गई।

विज्ञापन
Nagrota Double Murder Case: Wife and daughter of absconding accused sent to judicial custody
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल नगरोटा बगवां उपमंडल की जसौर पंचायत में 2 नवंबर को हुए दोहरे हत्याकांड के सिलसिले में पुलिस की ओर से गिरफ्तार की गईं आरोपी की पत्नी और बेटी को तीन दिन की पुलिस रिमांड समाप्त हो गई। इसके चलते उन्हें मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से दोनों को 18 नवंबर तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। एसएचओ रमेश ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी अभी भी फरार है और उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी को पकड़ने में सक्रियता से काम कर रही है। गौरतलब है कि जसौर पंचायत में एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई और भाभी की बंदूक से गोलियां मारकर दो नवंबर को हत्या कर दी थी और मौके पर से फरार हो गया था। तब से आज दिन तक वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया है। पुलिस की ओर से आरोपी की पत्नी और बेटी से की गई पूछताछ के बाद उन्हें इस हत्या में शामिल होने की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन


दोहरे हत्याकांड से पहले पार्किंग शेड पर हुई थी बहस
उपमंडल नगरोटा बगवां के जसौर में 2 नवंबर को पेश आए दोहरे हत्याकांड से पहले हुई बहस और झगड़े की पल-पल की जानकारी हत्या के आरोपी भाई की बेटी अपने पिता को दे रही थी। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने से पहले दोनों ही परिवारों में बहस हुई थी। वहीं हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी, बेटी और अपने पिता को कार में बैठाकर 53 मील में छोड़कर आगे फरार हुआ था। यह खुलासा पुलिस रिमांड पर चल रही दोहरे हत्याकांड के आरोपी की पत्नी और बेटी ने पूछताछ के दौरान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 2 नवंबर को जसौर में भाई और भाभी की गोलीमार कर हत्या करने के बाद फरार आरोपी की पत्नी और बेटी को नगरोटा बगवां पुलिस ने दो दिन पहले गिरफ्तार किया है। आरोपी की पत्नी और बेटी पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। उनकी निशानदेही के आधार पर ही पुलिस ने उनके घर से हत्या के दौरान तथाकथित तौर पर इस्तेमाल की गई बंदूक को बरामद किया है। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आरोपी की पत्नी और बेटी की निशानदेही पर ही बंदूक को बरामद किया गया है, जबकि कई और भी बातें उन्होंने बताई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed