{"_id":"64610402c7d170a7eb0d0055","slug":"nagar-nigam-shimla-mayor-and-deputy-mayor-announcement-on-monday-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MC Shimla: मेयर-डिप्टी मेयर की घोषणा आज, इनका बनना लगभग तय, रख दी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MC Shimla: मेयर-डिप्टी मेयर की घोषणा आज, इनका बनना लगभग तय, रख दी पार्टी
Mon, 15 May 2023 10:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 15 May 2023 10:29 AM IST
सार
मेयर के पद पर छोटा शिमला पार्षद सुरेंद्र चौहान का बैठना लगभग तय माना जा रहा है। सुरेंद्र चौहान ने सोमवार के लिए एक पार्टी भी रख दी है।
विज्ञापन
ओकओवर में पार्षदों के साथ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस शासित शिमला नगर निगम का महापौर और उप महापौर कौन होगा, इसकी घोषणा सोमवार सुबह की जाएगी। नगर निगम के नए पार्षदों की शपथ के साथ ही आज शहर को नया महापौर और उप महापौर भी मिल जाएगा। मेयर और डिप्टी मेयर के नाम तय करने के लिए रविवार शाम पार्टी ने ओकओवर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षदों की बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन
शाम 5:00 बजे शुरू हुई इस बैठक में एक एक करके पार्षदों की राय ली गई। इस दौरान सभी महिला पार्षदों ने मेयर या डिप्टी मेयर में से एक पद महिलाओं को देने की बात कही। कई महिला पार्षदों ने यहां तक कह दिया कि डिप्टी मेयर ही नहीं, मेयर के पद पर भी महिलाओं का दावा बनता है। इस बार सदन में 21 महिला पार्षद हैं, ऐसे में कोई एक पद जरूर महिला पार्षद को मिलना चाहिए। कुछ महिला पार्षदों ने वरिष्ठता का ध्यान रखने को लेकर भी अपना पक्ष रखा। हालांकि, साथ ही यह भी कहा कि पार्टी जो भी नाम तय करेगी, वह मान्य होंगे।
विज्ञापन
वार्ड वाइज बुलाए गए सभी पार्षद
नगर निगम चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तजिंद्र पाल सिंह बिटटू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मंत्री रोहित ठाकुर और हर्षवर्धन चौहान की पांच सदस्यीय कमेटी ने वार्ड वाइज पार्षदों की राय पूछी। सबसे पहले कैथू वार्ड की पार्षद कांता सुयाल की राय ली गई।
विज्ञापन
इसके बाद अनाडेल पार्षद और फिर टुटू पार्षद को बुलाया गया। करीब दो से तीन मिनट तक हर पार्षद से उसकी राय पूछी गई। पार्षद से पूछा गया कि किसे महापौर और उप महापौर बनना चाहिए, किसी पद पर दावेदारी है या नहीं, क्या पार्टी का फैसला मान्य होगा। करीब डेढ़ घंटे तक बारी बारी सभी 24 पार्षदों की राय ली गई। बैठक में शिमला नगर निगम की परिधि में आने वाले विधानसभा क्षेत्रों के विधायक शामिल नहीं किए गए थे।
सुबह 10:00 बजे फिर ओकओवर बुलाए पार्षद
बैठक के बाद मेयर और डिप्टी मेयर के नामों की घोषणा नहीं हुई। सोमवार सुबह 10:00 बजे सभी कांग्रेसी पार्षदों को ओकओवर बुलाया गया है। यहां मेयर और डिप्टी मेयर के नामों की घोषणा होगी। यहां से सभी नवनिर्वाचित पार्षद उपायुक्त कार्यालय परिसर स्थित बचत भवन पहुंचेंगे। यहां पहले पार्षदों की शपथ होगी।
देरी से पहुंचे दो पार्षद
इस बैठक में दो पार्षद संजौली से ममता चंदेल और इंजनघर से अंकुश वर्मा देरी से पहुंचे। इसके चलते बैठक देरी से शुरू हुई।
सुरेंद्र का मेयर बनना लगभग तय, रख दी पार्टी
मेयर के पद पर छोटा शिमला पार्षद सुरेंद्र चौहान का बैठना लगभग तय माना जा रहा है। ओकओवर में बैठक के दौरान भी पार्टी नेताओं ने उनसे बात की। कुछ पार्षदों ने उन्हें बधाई भी दी। सुरेंद्र चौहान ने सोमवार के लिए एक पार्टी भी रख दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि उनकी मेयर पद पर ताजपोशी तय है। डिप्टी मेयर का पद महिला को मिल सकता है।
सीएम ने एक मंत्री को लगाई लताड़
बैठक खत्म होने के बाद जब प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह खड़ी हुईं तो मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री और अन्य नेता भी खड़े हो गए लेकिन एक मंत्री मोबाइल पर बात कर रहे थे। वह सीट पर बैठे रहे। यह मुख्यमंत्री को नागवार गुजरा और उन्होंने उस मंत्री से कहा कि प्रदेशाध्यक्ष का सम्मान जरूरी होता है। सब इनके सम्मान में खड़े हो गए और आप बैठे ही हैं। यह अच्छी बात नहीं है।