{"_id":"6506a3a1243cca0ded0149b3","slug":"nagar-nigam-shimla-encroachment-demolition-drive-in-vikas-nagar-shimla-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नगर निगम ने देवनगर में तोड़ा अवैध निर्माण, मिली थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नगर निगम ने देवनगर में तोड़ा अवैध निर्माण, मिली थी शिकायत
Sun, 17 Sep 2023 05:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 17 Sep 2023 05:52 PM IST
सार
गर निगम वास्तुकार महबूब शेख का कहना है कि देवनगर में अवैध निर्माण को तोड़ा गया है। शहर में यदि कोई भवन मालिक अवैध निर्माण करता पाया जाता है तो लोग इसकी शिकायत करें।
विज्ञापन
देव नगर इलाके में अवैध निर्माण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के विकासनगर वार्ड के देवनगर क्षेत्र में एक भवन में किए गए अवैध निर्माण को नगर निगम ने तोड़ दिया है। नगर निगम के अनुसार शनिवार को शिकायत मिली थी कि भवन मालिक ने अपने भवन के चारों ओर लोहे का स्ट्रक्चर बना दिया है। मौके पर पहुंची निगम की टीम ने भवन मालिक को इसे हटाने को कहा।
विज्ञापन
बाद में टीम ने खुद भी इसे तोड़ दिया। नगर निगम वास्तुकार महबूब शेख का कहना है कि देवनगर में अवैध निर्माण को तोड़ा गया है। शहर में यदि कोई भवन मालिक अवैध निर्माण करता पाया जाता है तो लोग इसकी शिकायत नगर निगम की हेल्पलाइन सेवा 1916 पर कर सकते हैं। निगम टीम तुरंत कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन