फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Myths of not repeating govts will break in Uttarakhand and Himachal: Rawat

उत्तराखंड और हिमाचल में टूटेगा सरकारें रिपीट नहीं होने का मिथक: रावत

Mon, 16 Mar 2020 05:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Mar 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
Myths of not repeating govts will break in Uttarakhand and Himachal: Rawat
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल की राजनीति में अब पुराने मिथक टूटने वाले हैं। यहां अभी तक सरकारें रिपीट नहीं हुई हैं, लेकिन अब यह भ्रम टूट जाएगा। वह भाजपा कार्यसमिति की बैठक के सैद्धांतिक अधिष्ठान विषय पर सत्र संबोधित करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। अधिष्ठान विषय पर सत्र में उन्होंने सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों, मोर्चा अध्यक्षों, प्रकोष्ठों के संयोजकों, जिलाध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों को बधाई दी। कहा कि आजादी के पश्चात देश की अखंडता के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया था।

विज्ञापन


डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो अखंड भारत का सपना संजोया था, उसे केंद्र की मोदी सरकार ने साकार किया है। उन्होंने भाजपा की 2 सीटों से 303 सीटों तक के सफर के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया। कहा कि भाजपा कर्तव्यनिष्ठ, ध्येयनिष्ठ और विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है। आज केंद्र सरकार के प्रयासों के कारण दुनिया भारत का स्वागत करती है और भारत भारतीयता के लिए जाना जाता है। पार्टी का लोकतंत्र पर अटूट विश्वास है। पार्टी का मुख्य लक्ष्य पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है। 

विज्ञापन

भाजपा 10 अप्रैल से 15 जून तक चलाएगी विस्तारक योजना

भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का सोमवार को समापन हो गया। पांवटा के बातामंडी स्थित एवीएन रिजॉर्ट में हुई बैठक के समापन सत्र की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की। दो दिन तक चली बैठक में सात विषयों पर चर्चा के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। दो राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर मिशन रिपीट का संकल्प लिया गया।

पार्टी की मजबूती को पन्ना प्रमुख तक डिजिटलाइजेशन पर चर्चा हुई। अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बैठक में लिए निर्णयों की जानकारी मीडिया से साझा की है। कहा कि विस्तारक योजना में 10 से 25 अप्रैल तक शिमला के कार्यकर्ता हमीरपुर जाएंगे। एक से 15 मई तक हमीरपुर के कार्यकर्ता शिमला आएंगे। 16 से 31 मई तक मंडी के कार्यकर्ता कांगड़ा जाएंगे। एक से 15 जून तक कांगड़ा के कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में मंडी आएंगे।

भाजपा बूथ स्तर तक डिजीटलाइज होगी। बिंदल ने कहा कि 29 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सुनेंगे। हर माह अंतिम रविवार को बूथ की बैठक भी होगी। 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस बूथ स्तर पर झंडा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बूथ स्तर पर समरसता दिवस के रूप में मनाई जाएगी।

मीडिया व प्रवक्ताओं समेत सभी प्रकोष्ठों और मोर्चों के प्रभारी नियुक्त

 प्रदेश भाजपा में मीडिया व प्रवक्ताओं समेत सभी प्रकोष्ठों और मोर्चों के प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। साथ ही सभी जिलों में प्रभारी व सह प्रभारियों को भी मनोनीत कर दिया गया है। पांवटा में हुई हिमाचल भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नियुक्त प्रभारियों के नामों की घोषणा की। हिमाचल भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा को मीडिया व सोशल मीडिया के अलावा सभी प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी और सभी प्रदेश सह मीडिया प्रभारियों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी के सभी 17 प्रकोष्ठों के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा होंगे।

युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा व ओबीसी मोर्चा के प्रभारी का दायित्व उपाध्यक्ष कृपाल परमार और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला मोर्चा के प्रभारी का दायित्व प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह को सौंपा गया है।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने जिला प्रभारियों व सह प्रभारियों की घोषणा भी की है। हमीरपुर जिले का प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा व सह प्रभारी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुमित शर्मा को बनाया गया है। जिला सोलन प्रभारी प्रदेश सचिव पायल वैद्य एवं सह प्रभारी प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद, जिला चंबा के प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता उमेश दत्त शर्मा, जिला शिमला की प्रभारी महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर, जिला ऊना के प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर, जिला कुल्लू के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल एवं सह प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश चंदेल, सांगठनिक जिला सुंदरनगर के प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवराज बौद्ध, जिला बिलासपुर के प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन शर्मा एवं सह प्रभारी प्रदेश सचिव डा. सीमा ठाकुर को बनाया गया है।

जिला कांगड़ा के प्रभारी प्रदेश सचिव जय सिंह एवं सह प्रभारी प्रदेश सचिव श्रेष्ठा ठाकुर, जिला सिरमौर के प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन गुप्ता एवं सह प्रभारी कार्यसमिति सदस्य अरुण फाल्टा, जिला देहरा के प्रभारी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री, लाहौल स्पीति के प्रभारी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद, जिला किन्नौर के प्रभारी शशि दत्त, जिला पालमपुर के प्रभारी प्रदेश सचिव विशाल चौहान, मंडी जिला प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर एवं सह प्रभारी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रजत ठाकुर, नूरपुर जिला प्रभारी प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा एवं सह प्रभारी प्रदेश सचिव वीरेन्द्र चौधरी, जिला महासू प्रभारी प्रदेश सचिव बिहारी लाल एवं सह प्रभारी प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed