{"_id":"63c19493013f5a5264403322","slug":"mustard-oil-prices-increased-by-rs-9-in-himachal-s-ration-depots-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mustard Oil Prices: हिमाचल के राशन डिपुओं में नौ रुपये बढ़े सरसों तेल के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mustard Oil Prices: हिमाचल के राशन डिपुओं में नौ रुपये बढ़े सरसों तेल के दाम
Fri, 13 Jan 2023 11:01 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:01 PM IST
सार
चुनाव के बीच रेट को कम किया गया था। लेकिन अब नई सरकार बनते ही खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से चुपचाप सरसों तेल के दाम बढ़ा दिए हैं। प्रदेश में 18 लाख से अधिक राशन कार्डधारक हैं। जिन्हें महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
सरसों का तेल (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में अब उपभोक्ताओं को सरसों तेल नौ रुपये महंगा मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से बढ़ी हुई कीमतें इसी माह से लागू कर दी हैं। यही नहीं पीओएस मशीनों में भी बढ़ी हुई कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। जिसके बाद एपीएल परिवारों को 142 और एनएफएसए को 132 रुपये प्रति लीटर सरसों तेल मिलेगा। जिससे राशन कार्डधारकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। गौर रहे कि एपीएल धारकों को 133 रुपये और एनएफएसए कार्ड धारकों को 123 रुपये प्रति लीटर सरसों का तेल मिलता था।
विज्ञापन
चुनाव के बीच रेट को कम किया गया था। लेकिन अब नई सरकार बनते ही खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से चुपचाप सरसों तेल के दाम बढ़ा दिए हैं। प्रदेश में 18 लाख से अधिक राशन कार्डधारक हैं। जिन्हें महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। वहीं, वर्तमान में भी लोगों को बढ़े हुए दाम पर ही सरसों तेल दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तेल के दाम टेंडर पर निर्धारित होते हैं। जो हर माह बढ़ते-घटते हैं। लेकिन बीते दिनों चुनावों से पहले इसके दाम कम हुए थे। जो अब सरकार की ओर से फिर बढ़ा दिए गए हैं। उधर, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बताया कि राशन डिपुओं में आने वाले राशन और तेल के दाम ऑनलाइन अपडेट होते हैं। जिसका पता पीओएस मशीनों में ही लग पाता है।
विज्ञापन